{"_id":"6482d6d7f733add75005b0e6","slug":"hero-passion-plus-2023-model-motorcycle-launched-in-india-know-price-features-specs-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero Passion Plus: हीरो मोटोकॉर्प ने तीन साल बाद फिर लॉन्च की नई पैशन प्लस बाइक, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Passion Plus: हीरो मोटोकॉर्प ने तीन साल बाद फिर लॉन्च की नई पैशन प्लस बाइक, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत
Fri, 09 Jun 2023 01:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:08 PM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने चुपचाप Passion Plus (पैशन प्लस) को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Hero Passion Plus 2023
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने चुपचाप Passion Plus (पैशन प्लस) को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है। Hero Passion Plus बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 76,301 रुपये है। इस कीमत पर Passion Plus मोटरसाइकिल Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस) और Splendor Plus Xtec (स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक) के बीच पोजिशन की गई है। Passion कम्यूटर मोटरसाइकिल्स के बीच हमेशा से काफी लोकप्रिय रही है। इस अपडेट के साथ, निर्माता ने मोटरसाइकिल में कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं।
नए फीचर्स
यह मोटरसाइकिल अब i3s टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स के साथ आती है जो इंजन के न्यूट्रल गियर में होने पर कुछ सेकंड के बाद इंजन को बंद कर देती है। जैसे ही राइडर क्लच दबाता है इंजन फिर से चालू हो जाता है। मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के लिए बाएं हैंडलबार पर एक साइड स्टैंड इंडिकेटर और एक यूएसबी पोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर एक डिजिटल लेआउट में दिखाए जाते हैं जबकि स्पीडोमीटर एक एनालॉग यूनिट है।
कलर ऑप्शन और मुकाबला
हीरो मोटोकॉर्प पैशन प्लस को तीन कलर स्कीम में पेश कर रही है। जिसमें स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक और नेक्सस ब्लू जैसे रंग शामिल हैं। हीरो पैशन प्लस का मुकाबला बजाज प्लेटिना और होंडा शाइन से होगा।
विज्ञापन
इंजन पावर और गियरबॉक्स
हीरो पैशन प्लस में एक 97.2 सीसी, सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है। यह 8,000 आरपीएम पर 7.91 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
साइज
पैशन प्लस के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1,982 मिमी, ऊंचाई 1,087 मिमी और चौड़ाई 770 मिमी है। सीट की ऊंचाई 790 मिमी है। जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिमी है। मोटरसाइकिल का वजन 115 किलोग्राम है और ईंधन टैंक की क्षमता 11 लीटर है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में डबल क्रैडल फ्रेम को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों में 130 मिमी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में सेल्फ के साथ-साथ किक स्टार्टर भी है। बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो 80/100 R18 ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं।