{"_id":"62b47518b1286d2842735f96","slug":"hero-motocorp-price-hike-hero-bike-price-increase-2022-hero-scooter-price-hero-bikes-price-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक और स्कूटर एक जुलाई से फिर हो जाएंगे महंगे, कंपनी ने बताई ये वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक और स्कूटर एक जुलाई से फिर हो जाएंगे महंगे, कंपनी ने बताई ये वजह
Thu, 23 Jun 2022 07:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:43 PM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को एलान किया कि वह 1 जुलाई 2022 से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प
- फोटो : Hero MotoCorp
विस्तार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। ब्रांड की मोटरसाइकिल और स्कूटर की बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। दोपहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में कहा कि मॉडल और बाजार के आधार पर वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal
- फोटो : PTI
बताई ये वजहें
दोपहिया वाहन निर्माता ने दावा किया कि कमोडिटी की कीमतों सहित लगातार बढ़ती समग्र लागत मुद्रास्फीति को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमतों में बदलाव की जरूरत है। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से ब्रांड की उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से उसने अपने दोपहिया वाहनों की कीमत बढ़ोतरी की घोषणा करने का फैसला लिया गया है।

- फोटो : For Reference Only
दो महीने पहले ही बढ़े थे दाम
यह पहली बार नहीं है जब हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इससे पहले, भारत में सबसे बड़े दोपहिया निर्माता ने मार्च के आखिर में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिसके तहत उसने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की, जो 5 अप्रैल से प्रभावी हो गई। इसके दो महीने के बाद ही एक बार फिर से दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

कई चुनौतियां झेल रहा है उद्योग
बाकी ऑटोमोबाइट उद्योग की तरह दोपहिया वाहन निर्माता पिछले कई महीनों में कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उनमें से एक माइक्रोचिप्स सहित महत्वपूर्ण कच्चे माल की बढ़ती लागत है। इसके अलावा, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ऑटो निर्माताओं के लिए रसद की समस्या पैदा कर रहा है।
जहां हीरो मोटोकॉर्प पहले ही कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है, वहीं अन्य दोपहिया और कार निर्माता भी आने वाले हफ्तों में उसी रास्ते पर चल सकते हैं।