फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero motocorp launch new xpulse 200 4v 2023, know features engine speicifacation and price details

Hero Xpulse200 4v: एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए हीरो लाई नई बाइक, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Tue, 16 May 2023 06:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 16 May 2023 06:42 PM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी ने नई बाइक में क्या फीचर्स दिए हैं, कितना दमदार इंजन है और किस कीमत पर बाइक लॉन्च की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hero motocorp launch new xpulse 200 4v 2023, know features engine speicifacation and price details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp

विस्तार

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए नई बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से लॉन्च की गई बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई एक्स पल्स 200 4वी 2023 को लॉन्च किया है। प्रीमियम बाइक में कंपनी ने ज्यादा बेहतर फीचर्स, एडवांस कनेक्टिविटी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला इंजन दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
कंपनी ने बाइक में 200 सीसी का 4वॉल्व का ऑयल कूल्ड बीएस-6 इंजन दिया है। यह इंजन ओबीडी-2 और ई-20 कम्प्लाइंट है। जिससे इस बाइक के इंजन की जानकारी को रियल टाइम में चेक किया जा सकता है और इसे 20 फीसदी मिश्रण वाले पेट्रोल से चलाया जा सकता है। इंजन से बाइक को 19.1 पीएस की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


मिले तीन राइडिंग मोड्स
बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स मिलते हैं। इनमें रोड, ऑफ रोड और रैली मोड शामिल हैं। रोड मोड में बाइक को सूखी सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इस मोड में बाइक को सिंगल चैनल एबीएस का सपोर्ट मिलता है। वहीं ऑफ रोड में बाइक को चलाने पर एबीएस की पावर कम हो जाती है, जिससे रेत, पहाड़ी जैसे क्षेत्र में बेहतर तरीके से बाइक चलाई जा सकती है। तीसरे मोड के तौर पर रैली मोड मिलता है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

क्या हैं खूबियां
बाइक में नए फीचर के तौर पर डी-क्लास की एलईडी प्रोजेक्टर लाइट को दिया गया है। जिससे रोशनी में 230 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। कंपनी के मुताबिक अब रात के समय में भी बाइक चलाते समय पहले से ज्यादा और बेहतर रोशनी मिलेगी। इसके साथ ही बाइक में अपडेटिड लगेज प्लेट, यूएसबी पोर्ट दिया गया है। प्रो वैरिएंट में फुली एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। 270 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस और 850 एमएम की सीट हाइट बाइक में मिलती है। बाइक में बोल्ड ग्राफिक्स के साथ ड्यूल टोन कलर का विकल्प मिलता है। बेस वैरिएंट में रंगों के विकल्प के तौर पर मैट ब्लू नेक्सस, टैक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड और प्रो वैरिएंट में रैली एडिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कितनी है कीमत
कंपनी ने बाइक को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें से बेस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.38 लाख रुपये रखी गई है। जबकि टॉप वैरिएंट प्रो की एक्स शोरुम कीमत 1.51 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed