फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero motocorp glamour xtec launched in india gets USB charger Bluetooth connectivity function, turn-by-turn navigation system know price features specs

Hero MotoCorp Glamour Xtec: हीरो की नई बाइक लॉन्च, यूएसबी चार्जर, नेविगेशन जैसे कई फीचर्स से लैस, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें कीमत

Tue, 20 Jul 2021 03:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Jul 2021 03:32 PM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को अपनी नई Glamour Xtec मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसमें यूएसबी चार्जर, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
hero motocorp glamour xtec launched in india gets USB charger Bluetooth connectivity function, turn-by-turn navigation system know price features specs
Hero MotoCorp Glamour Xtec - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने मंगलवार को अपनी नई Glamour Xtec (ग्लैमर एक्सटेक) मोटरसाइकिल लॉन्च करने का एलान किया। हीरो ग्लैमर एक्सटेक दो अलग-अलग विकल्पों - ड्रम वेरिएंट और डिस्क वेरिएंट में पेश की गई है। नई Glamour Xtec के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 78,900 रुपये और डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,500 रुपये है। 
विज्ञापन


नए शानदार फीचर्स
ग्लैमर के लेटेस्ट वर्जन में मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। नई Glamour Xtec में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम, इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर और एक एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए मॉडल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल की तुलना में ज्यादा जानकारी देता है। इनमें गियर पोजीशन इंडिकेटर, इको मोड, टैकोमीटर और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) शामिल हैं। नई Glamour Xtec में साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और एक बैंक एंगल सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। बैंक-एंगल-सेंसर गिरने की स्थिति में इंजन को बंद कर देता है।
विज्ञापन

इंजन और पावर
Hero Glamour Xtec में 125cc का बीएस-6 इंजन मिलता है जो XSens प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। कंपनी के मुताबिक यह 7 फीसदी ज्यादा ईंधन कुशल है, यानी ज्यादा माइलेज देता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) और ऑटो सेल टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, हीरो ग्लैमर एक्सटेक में एलईडी हेडलैंप के साथ H शेप का पोजिशन लैंप मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस लैंप में 34 फीसदी ज्यादा रोशनी मिलेगी। Xtec वैरिएंट के स्टाइलिंग की बात करे में इसमें 3D ब्रांडिंग, रिम टेप और नए मैट कलर के लिए ब्लू एक्सेंट शामिल हैं। इस बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक मिलते हैं। बेस वर्जन में दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है जबकि प्रीमियम मॉडल में फ्रंट में 240 mm का रोटर भी मिलता है।
विज्ञापन

आरामदायक सफर
125cc की इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। दोपहिया वाहन निर्माता का दावा है कि Xtec मॉडल Glamour मोटरसाइकिल की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। कंपनी का दावा है कि इसका 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन, फ्रंट 240 mm डिस्क ब्रेक, चौड़ा रियर टायर और 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस राइडर को एक आरामदायक सफर का एहसास दिलाता है। 

'युवा को लुभाती है बाइक'
मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख, मालो ले मैसन ने कहा कि नई ग्लैमर एक्सटेक अपने क्लास में पहली बार मिलने वाले फीचर्स की वजह से अपने सेगमेंट में एक 'एक्स' फैक्टर लेकर आती है। उन्होंने आगे कहा, "इसमें फीचर्स का एक आदर्श संयोजन है जो युवाओं को आकर्षित करता है। ग्लैमर एक्सटेक ग्राहकों की टेक्नोलॉजी, स्टाइल और सुरक्षा की आकांक्षाओं को ज्यादा किफायती कीमत पर पूरा करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed