फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero MotoCorp enters UK, partners with MotoGB for distribution Latest News in Hindi

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने ब्रिटेन में रखा कदम, मोटोजीबी के साथ साझेदारी में शुरू करेगी कारोबार

Thu, 23 Oct 2025 06:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

भारतीय टू-व्हीलर दिग्गज Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अब यूनाइटेड किंगडम (UK) (यूके) के बाजार में एंट्री कर ली है।

विज्ञापन
Hero MotoCorp enters UK, partners with MotoGB for distribution Latest News in Hindi
2025 Hero Karizma XMR 210 - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

भारतीय टू-व्हीलर दिग्गज Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अब यूनाइटेड किंगडम (UK) (यूके) के बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने ब्रिटेन में अपनी मोटरसाइकिलों की बिक्री और सर्विस के लिए वहां की मशहूर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी MotoGB (मोटोजीबी) के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!
विज्ञापन
Trending Videos

यूके में लॉन्च होगा नया Euro 5+ रेंज और Hunk 440
हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि वह ब्रिटेन में अपनी एडवांस्ड Euro 5+ रेंज की मोटरसाइकिलें पेश करेगी। इनमें Hunk 440 शामिल है, जो खासतौर पर वहां के राइडर्स की परफॉर्मेंस और स्टाइल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक "क्लासिक मोटरसाइक्लिंग की आत्मा" को बनाए रखते हुए आधुनिक डिजाइन, दमदार इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।

यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत
विज्ञापन

51वां अंतरराष्ट्रीय बाजार बना यूके
ब्रिटेन में एंट्री के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने अब 51 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कर ली है। कंपनी ने पहले इटली और स्पेन में कदम रखा था, और अब यूके में पहुंचकर यूरोप में अपनी पकड़ और मजबूत की है।

Hero MotoCorp के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजय भान ने कहा, "इटली और स्पेन में शुरुआत के बाद अब हमारा MotoGB के साथ पार्टनरशिप यूरोप में हमारी स्थिति को और मजबूत करती है। Hunk 440 का लॉन्च हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि हम यूके के राइडर्स की जरूरतों को बखूबी समझते हैं।"

यह भी पढ़ें - Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें
विज्ञापन

25 से ज्यादा सेल्स और सर्विस सेंटर्स से होगी शुरुआत
MotoGB ब्रिटेन के लैंकशायर में स्थित है, और यह हीरो मोटोकॉर्प की पूरी प्रोडक्ट रेंज को ब्रिटिश ग्राहकों तक पहुंचाएगी। शुरुआती चरण में कंपनी के 25 से ज्यादा आधिकारिक सेल्स और सर्विस आउटलेट्स होंगे।

आगे चलकर, दोनों कंपनियों की योजना है कि 2026 तक इसे 35 से ज्यादा लोकेशन तक बढ़ाया जाए। ताकि ग्राहकों को देशभर में आसान सर्विस और बिक्री की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन

कस्टमर सर्विस पर रहेगा सबसे ज्यादा ध्यान
MotoGB के जनरल मैनेजर मैट के ने कहा, "Hero MotoCorp और MotoGB दोनों का मकसद एक ही है- ग्राहक को सबसे बेहतर अनुभव देना। हम एक मजबूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क बना रहे हैं ताकि लोगों को बाइक खरीदने से लेकर उसके रखरखाव तक हर कदम पर भरोसेमंद सपोर्ट मिल सके।"

हीरो मोटोकॉर्प का यह कदम न सिर्फ कंपनी के ग्लोबल एक्सपैंशन को मजबूत करेगा। बल्कि भारतीय टू-व्हीलर उद्योग की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को भी एक नया मुकाम देगा। 

यह भी पढ़ें - Porsche Macan GTS Electric : पोर्शे ने लॉन्च की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मैकन GTS, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Euro NCAP: यूरो एनसीएपी बदलेगा कार सुरक्षा के नियम, टचस्क्रीन वाली गाड़ियों की रेटिंग में होगी कटौती, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed