फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero motocorp electric scooter launch date in india hero vida ev hero vida electric scooter vida electric vehicle hero motocorp electric scooter in india

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग एक बार फिर टली, अब 2022 के आखिर तक आएगा

Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
सार

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एक बार फिर अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लॉन्चिंग को टाल दिया है।

विज्ञापन
hero motocorp electric scooter launch date in india hero vida ev hero vida electric scooter vida electric vehicle hero motocorp electric scooter in india
Hero MotoCorp Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एक बार फिर अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लॉन्चिंग को टाल दिया है। कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अपना नया डेडिकेटेड ब्रांड Vida पेश किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे पहले मार्च 2022 में लॉन्च करने का एलान किया था। जिसे बाद में जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। अब एक बार फिर इसकी लॉन्चिंग आगामी त्योहारी सीजन तक के लिए टाल गई है और इसकी वजह सप्लाई चेन के मुद्दों को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

hero motocorp electric scooter launch date in india hero vida ev hero vida electric scooter vida electric vehicle hero motocorp electric scooter in india
Hero Motocorp Vida - फोटो : Hero Motocorp
इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प में इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख, स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, "अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलबध करने के अपने नजरिये के तहत, हम दुनिया भर में हमारे ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बेहतरीन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति की वजह से सप्लाई चेन के बड़े मुद्दे और सेमिकंडक्टर सहित विभिन्न कंपोनेंट्स की कमी हो गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखते हुए, हमें लगता है कि पहले घोषित की गई जुलाई के बजाय आगामी उत्सव की अवधि के आसपास पहले ईवी उत्पाद को पेश करना समझदारी होगा। हम त्योहारी सीजन में VIDA - पावर्ड बाय हीरो - के लॉन्च के लिए कमर कस रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

hero motocorp electric scooter launch date in india hero vida ev hero vida electric scooter vida electric vehicle hero motocorp electric scooter in india
Hero MotoCorp upcoming electric scooter - फोटो : Hero MotoCorp
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए हीरो मोटोकॉर्प के VIDA (वीडा) सब-ब्रांड को मार्च 2022 में पेश किया गया था। नए वीडा ब्रांड के तहत कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान पेश किया जाएगा। ई-स्कूटर का उत्पादन भारत के चित्तूर में हीरो मोटोकॉर्प की 'ग्रीन' मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। इसके अलावा, डिलीवरी पहले 2022 के आखिर में शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हीरो मोटोकॉर्प इसकी डिलीवरी को लेकर क्या योजना बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed