{"_id":"6203b5a588ede32f3f00feb7","slug":"hero-cycle-new-model-2022-hero-cycles-launches-new-children-s-bicycle-portfolio-with-doraemon-jimmy-and-jordan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Cycles: डोरेमोन, जिमी और जॉर्डन नाम से बच्चों के लिए हीरो साइकिल की नई पोर्टफोलियो लॉन्च, सुरक्षा के खास फीचर्स से हैं लैस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Cycles: डोरेमोन, जिमी और जॉर्डन नाम से बच्चों के लिए हीरो साइकिल की नई पोर्टफोलियो लॉन्च, सुरक्षा के खास फीचर्स से हैं लैस
Wed, 09 Feb 2022 06:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:07 PM IST
सार
हीरो साइकिल्स ने बच्चों की कई साइकिल रेंज लॉन्च की हैं। ये नई रेंज अतिरिक्त एंटी-इंफेक्शन सॉफ्ट न्यू-डिजाइन हैंडल ग्रिप्स और एंटी-पिंच ब्रेकिंग लीवर सिस्टम जैसे सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
विज्ञापन
Hero X Doremon
- फोटो : Hero Cycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी और इसकी वजह से लगे लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण लोगों की आउटडोर गतिविधियों में काफी हद तक रुकावट आयी। बच्चे इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बच्चे पहले लुका-छिपी, पकड़-पकड़ाई जैसे खेल खेलते थे। लेकिन कोरोना काल में बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी माहौल में काफी बदलाव आया है। मौजूदा समय में युवा बच्चे सिर्फ डिजिटल स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं और ऑनलाइन मीडिया के जरिए क्लास करते हैं। वे स्क्रीन के माध्यम से ही अपने दोस्तों से भी मिलते हैं।
मजे के साथ सुरक्षा भी
साइक्लिंग से बच्चों को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखा जा सकता है। इसे देखते हुए हीरो साइकिल्स ने बच्चों की कई साइकिल रेंज लॉन्च की हैं। बच्चों के कार्टून कैरेक्टर से प्रेरित इन साइकिलों को चलाकार बच्चे मजे कर सकते हैं और साइकिल की पसंद और आकर के हिसाब से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बच्चों के लिए साइकिल लॉन्च करने का मकसद यह है कि बच्चे साइकिल चलाते हुए भी घर के बाहर मास्क पहनकर आराम से सांस ले सकें।

Hero Sprint Jimmy
- फोटो : Hero Cycles
बच्चों को मिलेगी सुरक्षा
बच्चों के लिए साइकिल की रेंज को बढ़ाने पर हीरो मोटर्स कंपनी, एचएमसी, के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन पंकज एम मुंजाल ने कहा, "कोविड-19 महामारी की वजह से हम सभी घर पर रहने के लिए मजबूर हो गए थे। धीरे-धीरे हम समझ गए हैं कि हमें वायरस के साथ जीने की जरूरत है, बस जितना हो सके उतना सुरक्षित रहने की जरुरत है। बच्चे इस महामारी में अपने बचपन की गतिविधि भी करना भूल गए है। हीरो साइकिल्स ने बच्चों के बचपने को बनाए रखने में मदद करने के तरीके खोजने के लिए कड़ी मेहनत की है। यही कारण है कि हम साइकिल की नई रेंज लॉन्च करने के लिए प्रोत्साहित हुए। इन नई रेंज में हीरो स्प्रिंट जिमी, हीरो स्प्रिंट जॉर्डन, और हीरो एक्स डोरेमोन शामिल है। ये सभी रेंज संक्रमण-रोधी सुरक्षा और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं जैसे एंटी-पिंच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। साइकिलों की इन नई रेंज से बच्चों को सुरक्षा मिल सकेगी और वे खुले में शानदार समय बिता सकेंगे।"

Hero Sprint Jordan
- फोटो : Hero Cycles
सुरक्षा के खास फीचर्स
हीरो साइकिल्स ने शुरू में हीरो स्प्रिंट जिमी और हीरो स्प्रिंट जॉर्डन कलेक्शन लॉन्च किए। इन कलेक्शन में बच्चों को साइकिल चलाते समय सुरक्षित रखने के लिए रेट्रो-फिटेड नए-डिजाइन के एंटी-बैक्टीरियल हैंडल ग्रिप्स लगाये गए हैं। इसके बाद कंपनी ने हीरो एक्स डोरेमोन रेंज लांच की ताकि बच्चों को साइकिल चलाने का ज्यादा विकल्प दिया जा सके। डोरेमोन काफी प्रचलित एनिमेटेड कैरेक्टर है, इस फैक्ट को ध्यान में रखते हुए यह रेंज लांच की गई। एंटी-पिंच ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा बाइक्स PH-फ्री सैडल्स को स्पोर्ट करती हैं और इन्हें यूरोपियन यूनियन (EU) स्टैंडर्ड के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इन तीन साइकिल रेंज के चिकने और क्लीन डिजाइन यह भी सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों को एक शांत और सुगम सवारी मिले।
साइक्लिंग के फायदे
मुंजाल ने आगे कहा, "सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए साइकिल चलाना सबसे प्रभावी और सुविधाजनक तरीका है। साइकिल बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि बच्चों के लिए इसे चलाना काफी मजेदार होता है। माता-पिता मानते हैं कि साइकिल बच्चे के लिए परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन है। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होता है जोकि एक अतिरिक्त बोनस है। साइकिल चलाना सभी चालकों को विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है जैसे कि साइकिल चलाने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, अर्थरायटिस थेरेपी अच्छा काम करती है और वजन कम होता है। इसलिए अगर हम बच्चों और वयस्कों के बीच साइकिल चलाने के कल्चर को बढ़ावा देते हैं तो हम वास्तव में एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे पाएंगे।"