{"_id":"634675328f9bb419f1250796","slug":"gt-force-offers-big-festive-discount-of-rs-5-000-on-gt-prime-plus-and-gt-flying-two-wheeler-ev-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Discount on EV Scooter: 50 हजार के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10 फीसदी का डिस्काउंट, जानें तमाम फीचर्स और फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Discount on EV Scooter: 50 हजार के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10 फीसदी का डिस्काउंट, जानें तमाम फीचर्स और फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:52 PM IST
सार
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी जीटी फोर्स ने भी फेस्टिव सीजन के दौरान अपने स्कूटर्स पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। कंपनी के किस स्कूटर पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल फेस्टिव सीजन में कई वाहन निर्माताओं की ओर से आकर्षक ऑफर पेश किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली भारतीय कंपनी जीटी फोर्स ने भी अपने स्कूटर पर ऑफर की पेशकश की है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन स्कूटर्स पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कब तक स्कूटर खरीदने पर फायदा लिया जा सकता है।
कितने स्कूटर पर मिल रहा डिस्काउंट
2 of 6
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
जीटी फोर्स के दीवाली ऑफर में दो स्कूटर पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इनमें जीटी फ्लाइंग और जीटी प्राइम प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। इन दोनों ही स्कूटर पर कंपनी पांच हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दोनों ही स्कूटर को इस ऑफर के तहत 31 अक्तूबर तक खरीदा जा सकता है।
कितने में मिल रहा जीटी फ्लाइंग
3 of 6
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
जीटी फ्लाइंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 52,500 रुपये है। लेकिन फेस्टिव सीजन में मिल रहे ऑफर के बाद ग्राहक इसे सिर्फ 47,500 रुपये में घर ले जा सकते हैं।
जीटी प्राइम प्लस कम दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे लो-स्पीड कैटेगरी के लिए बनाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इन्सुलेटेड बीएलडीसी मोटर और एक हाई पावर का ट्यूबलर फ्रेम है। लीड-एसिड वर्जन में 48 वोल्ट 28AH की बैटरी मिली है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 50 से 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में सात से आठ घंटे लगते हैं। लीड एसिड के अलावा इस स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी भी मिलती है। इसकी क्षमता 48 वोल्ट 26Ah है। इस बैटरी के साथ स्कूटर 60 से 65 किलोमीटर की रेंज देता है। लिथियम-आयन बैटरी 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाती है।
क्या है फीचर्स
जीटी प्राइम प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस 145 मिमी है। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग मोड, रिवर्स मोड और मोबाइल चार्जिंग के साथ सेंट्रल लॉकिंग सहित कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की ओर से इस स्कूटर पर 18 महीने की मोटर वारंटी, एक साल की लीड बैटरी वारंटी और तीन साल की लिथियम बैटरी वारंटी मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।