ठंड की शुरुआत होते ही वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी धुंध से होती है। एक बार धुंध पड़नी शुरू हो जाए तो फिर वाहन चलाने में तो परेशानी होती ही है साथ ही हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल में ही चीन में 200 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा धुंध के कारण हुआ। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि धुंध के दौरान किस तरह से सुरक्षित रहते हुए वाहन चलाया जा सकता है।
चीन में हुआ हादसा
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिनमें कई कारें एक-दूसरे से टकराई हुई हैं। दरअसल, चीन के हेनान प्रांत में धुंध के कारण बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। हादसे में कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 200 से ज्यादा गाड़ियां धुंध के कारण आपस में टकरा गईं। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को समय पर इलाज मिल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा तब हुआ जब धुंध के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर और उससे भी कम थी।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
कैसे रहें सुरक्षित
3 of 7
घने कोहरे के बीच शुक्रवार को सड़क पर दौड़ती स्कूली वाहन
धुंध में वाहन चलाने पर काफी परेशानी होती है। वाहन के आगे क्या है इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। सिर्फ अनुभव के आधार पर ही वाहन को चलाया जाता है। कई बार अंदाजा ना होने पर हादसा भी हो जाता है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखते हुए धुंध के समय कार को चलाना काफी जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
हाईबीम में ना चलाएं कार
4 of 7
हाई बीम लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
जब धुंध पड़ रही हो तो कभी-भी कार की हेडलाइट को हाईबीम में नहीं चलाना चाहिए। इससे कार की रोशनी धुंध में गायब हो जाती है और सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता। वहीं लो बीम में कार चलाने पर थोड़ी विजिबिलिटी रहती है जिसकी मदद से कार को चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
तेज स्पीड में ना चलाएं कार
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
धुंध के समय कार को तेज स्पीड में चलाने पर हादसा होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए कार को हमेशा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही चलाना सुरक्षित रहता है। कई बार धुंध इतनी ज्यादा होती है कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चलाना भी असंभव हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज