{"_id":"627d0c964211fa71a12a17f5","slug":"evtric-motors-electric-scooter-evtric-motors-reaches-100-dealerships-milestone-pan-india-in-just-6-months-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: EVTRIC मोटर्स पूरे भारत में 100 डीलरशिप के आंकड़े तक पहुंची, सिर्फ छह महीनों में हासिल किया ये मील का पत्थर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: EVTRIC मोटर्स पूरे भारत में 100 डीलरशिप के आंकड़े तक पहुंची, सिर्फ छह महीनों में हासिल किया ये मील का पत्थर
Thu, 12 May 2022 07:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 07:20 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी EVTRIC Motors देश भर में तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रही है। पिछले छह महीनों में कंपनी ने भारत में 100 से ज्यादा डीलरशिप खोली हैं।
विज्ञापन
EVTRIC Motors Dearlership Pune
- फोटो : EVTRIC Motors
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी EVTRIC Motors देश भर में तेजी से अपनी पहुंच बढ़ा रही है। पिछले छह महीनों में कंपनी ने भारत में 100 से ज्यादा डीलरशिप खोली हैं। उनकी 2022 के अंत तक अपने डीलरशिप नेटवर्क को 110 से 350 तक विस्तारित करने की योजना है। दूसरे चरण में पूर्वी भारत और दक्षिण भारतीय राज्यों के माध्यम से और अधिक विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मौजूदा समय में EVTRIC स्कूटर राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में उपलब्ध हैं। इनमें से महाराष्ट्र और कर्नाटक दो ऐसे राज्य हैं जो EVTRIC मोटर्स की अधिकतम बिक्री और उनकी सफलता की कहानी में योगदान करते हैं। टियर II और टियर III बाजारों में और यहां तक कि देश के ज्यादातर अधिकांश आंतरिक हिस्सों में भी इस ब्रांड के डीलरशिप की काफी उपस्थिति है। यह मेट्रो शहरों से इतर शहरों, जैसे आगरा, बनारस, अलीगढ़, जोधपुर, बीकानेर, सूरत आदि में अपनी मौजूदगी को दर्शाता है।
EVTRIC मोटर्स के संस्थापक और एमडी, मनोज पाटिल ने कहा, "कोविड-19 महामारी द्वारा विश्व स्तर पर इंटीग्रेटेड ऑटोमोटिव उद्योग को ब्रेक लगाने के लिए मजबूर करने के बावजूद, हमारे ब्रांड ने अपने कर्मचारियों के ईमानदार प्रयासों से धीरे-धीरे भारत के लगभग हर महत्वपूर्ण राज्य और शहर में एक मजबूत नेटवर्क बुना है।"

EVTRIC AXIS and EVTRIC RIDE
- फोटो : EVTRIC Motors
ब्रांड 7 अलग-अलग ईवी टू-व्हीलर्स को स्लीक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक के साथ पेश कर रहा है जो अपने ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। EVTRIC स्कूटरों को अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के लिए ग्राहकों का विश्वास मिल रहा है क्योंकि ब्रांड के पास इन-हाउस रोबोटिक वेल्डिंग चेसिस निर्माण है और भारत में 100 प्रतिशत मेक इन इंडिया उत्पाद बनाने की राह पर है।
कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर - Axis (एक्सिस) और Ride (राइड) के साथ अपने सफर की शुरुआत की। EVTRIC Ride ग्राहकों की पहली प्राथमिकता है क्योंकि यह इस सयम कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर - Axis (एक्सिस) और Ride (राइड) के साथ अपने सफर की शुरुआत की। EVTRIC Ride ग्राहकों की पहली प्राथमिकता है क्योंकि यह इस सयम कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
EVTRIC Motors Manufacturing Unit
- फोटो : EVTRIC Motors
वर्ष 2022 के आखिर तक, अपनी प्रतिबद्धता के परीक्षण के रूप में, EVTRIC मोटर्स दूसरे चरण में पूर्वी भारत और दक्षिण भारतीय राज्यों में और अधिक विस्तार करने के लिए विशेष ध्यान देने के साथ पूरे भारत में 110 से 350 डीलर करने के अपने लक्ष्य में तेजी लाने के राह पर है।
EVTRIC मोटर्स अपने पंख फैला रहा है क्योंकि तेल की दरों में उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि उसके उत्पाद न सिर्फ iCAt द्वारा स्वीकृत हैं, बल्कि एक ऐसे युग में जब ग्राहकों का ध्यान 'मेक इन इंडिया' पर वापस आ गया है, कंपनी इसे पूरा करने का वादा करती है।