फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Fire News Fire broke out at Patna Zoo due to short circuit in electrical vehicle

EV Fire: पटना चिड़ियाघर में शॉर्ट सर्किट से लगी ईवी में आग, कई ई-रिक्शा जलकर हुए खाक

Sat, 25 Nov 2023 10:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। क्योंकि वे पारंपरिक इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) वाहनों की तुलना में कई फायदों के साथ आते हैं। हालांकि, ईवी के अपने जोखिम हैं।

विज्ञापन
EV Fire News Fire broke out at Patna Zoo due to short circuit in electrical vehicle
Patna Zoo EV Fire - फोटो : ANI

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। क्योंकि वे पारंपरिक इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) वाहनों की तुलना में कई फायदों के साथ आते हैं। हालांकि, ईवी के अपने जोखिम हैं। ताजा घटना में, शुक्रवार देर रात पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर 2 के पास भीषण आग लग गई। इस आग से कई ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। माना जा रहा है कि आग किसी ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 12 से ज्यादा ई-रिक्शा पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे। आग में कोई घायल नहीं हुआ और जांच जारी है। 
विज्ञापन




यह घटना भारत में ईवी में आग लगने की घटना को एक बार फिर दर्शाती है। जो देश में बड़े पैमाने पर ईवी अपनाने में एक बड़ी बाधा रही है। पिछले कुछ वर्षों में, ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे संभावित खरीदारों के बीच इन वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले दो वर्षों में देश भर में विभिन्न श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के कई कारण सामने आए हैं।

एएनआई द्वारा साझा किया गया वीडियो घटना के बाद का नतीजा दिखाता है। जिसमें न सिर्फ ईवी के बर्बाद होने का पता चलता है, बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी काफी नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रिक रिक्शा के जले हुए फ्रेम एकमात्र कंपोनेंट के रूप में खड़े थे जिन्हें देखा जा सकता था। जबकि सब कुछ आग की लपटों में खाक हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed