फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ev fire india electric scooter fire ev fire accident Union Minister Nitin Gadkari on Tuesday urges ev manufacturing companies to take advance action to recall all defective vehicles, says high seasonal temp a problem for batteries

EV Fire: गडकरी ने की ईवी निर्माताओं से अग्रिम कार्रवाई की अपील, कहा- मौसम का उच्च तापमान बैटरी के लिए एक समस्या

Tue, 26 Apr 2022 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 04:23 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कंपनियों से सभी खराब वाहनों को वापस मंगाने के लिए अग्रिम कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
ev fire india electric scooter fire ev fire accident Union Minister Nitin Gadkari on Tuesday urges ev manufacturing companies to take advance action to recall all defective vehicles, says high seasonal temp a problem for batteries
nitin gadkari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कंपनियों से सभी खराब वाहनों को वापस मंगाने के लिए अग्रिम कार्रवाई करने का आग्रह किया। यहां तक कि उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल के महीनों में जब मौसम का तापमान बढ़ जाता है तो  ईवी बैटरी में कुछ समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि देश का ईवी उद्योग "अभी शुरू ही हुआ है" और इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोई बाधा नहीं डालना चाहती।
विज्ञापन


गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहा, "लेकिन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

ev fire india electric scooter fire ev fire accident Union Minister Nitin Gadkari on Tuesday urges ev manufacturing companies to take advance action to recall all defective vehicles, says high seasonal temp a problem for batteries
Pure EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हुई है और बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में मंत्री का बयान काफी मायने रखता है। 

सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान, गडकरी ने दोहराया कि कंपनियां वाहनों के सभी डिफेक्टिव बैचों को तुरंत वापस मंगाने के लिए अग्रिम कार्रवाई कर सकती हैं।

उन्होंने कहा, "मार्च-अप्रैल-मई में तापमान बढ़ता है, फिर बैटरी (ईवी की) में कुछ समस्या होती है। मुझे लगता है कि यह (बिजली के दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाएं) तापमान की समस्या है।"

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकप्रिय बनाना चाहती है।

गडकरी ने कहा, "हम समझते हैं कि ईवी उद्योग अभी शुरू हुआ है। हम कोई बाधा नहीं डालना चाहते। लेकिन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।"
 

ev fire india electric scooter fire ev fire accident Union Minister Nitin Gadkari on Tuesday urges ev manufacturing companies to take advance action to recall all defective vehicles, says high seasonal temp a problem for batteries
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग - फोटो : For Reference Only
गडकरी अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने ने कहा था कि लापरवाही करने वाली कंपनियों को दंडित किया जाएगा और सभी दोषपूर्ण वाहनों को वापस मंगाने का आदेश एक विशेषज्ञ पैनल की रिपोर्ट मिलने करने के बाद दिया जाएगा, जो इस मामले की जांच के लिए गठित किया गया है। .

राइड-हेलिंग ऑपरेटर ओला की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शाखा द्वारा लॉन्च किए गए एक ई-स्कूटर में पुणे में आग लगने के बाद सरकार ने पिछले महीने जांच के आदेश दिए थे।

ev fire india electric scooter fire ev fire accident Union Minister Nitin Gadkari on Tuesday urges ev manufacturing companies to take advance action to recall all defective vehicles, says high seasonal temp a problem for batteries
EV Fire in Nashik - फोटो : Twitter
सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को उन परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा गया था जिनके कारण घटना हुई थी और उपचारात्मक उपाय भी सुझाव देने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने CFEES को इस तरह की घटनाओं को रोकने के उपायों पर अपने सुझावों के साथ निष्कर्षों को साझा करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed