फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire

EV Fire: केंद्र ने ओला, ओकिनावा, प्योर ईवी को भेजा कारण बताओ नोटिस, ईवी में आग लगने की घटनाओं पर हुई सख्त

Tue, 05 Jul 2022 04:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 04:01 PM IST
सार

केंद्र ने Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक), Okinawa (ओकिनावा) और Pure EV (प्योर ईवी) सहित कई अन्य वाहन निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की बढ़ती चिंताओं को लेकर सवाल किया गया है।

विज्ञापन
EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र ने Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक), Okinawa (ओकिनावा) और Pure EV (प्योर ईवी) सहित कई अन्य वाहन निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की बढ़ती चिंताओं को लेकर सवाल किया गया है। केंद्र ने उन्हें चेतावनी देते हुए पूछा है कि खराब इलेक्ट्रिक वाहन बेचने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। 
विज्ञापन

EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
Pure EV Electric Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए जुलाई आखिर तक का समय दिया गया है। जवाब मिलने के बाद, सरकार तय करेगी कि जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ किस तरह की दंडात्मक कार्रवाई की जानी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भी घटनाओं के संबंध में ईवी निर्माताओं से जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
Okinawa EV Dealership Fire - फोटो : For Reference Only
Central Consumer Protection Authority (CCPA), सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने पिछले महीने प्योर ईवी और बूम मोटर्स को नोटिस भेजा था, क्योंकि उनके द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर अप्रैल में आग लगने की घटनाओं में शामिल थे। सरकारी जांच के शुरुआती निष्कर्षों से पता चला है कि आग लगने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी सेल और डिजाइन में खराबी थी।
विज्ञापन

EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
Pure EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
इसी तरह के मुद्दे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा पाए गए, जिसे EV आग की जांच करने का काम सौंपा गया था। डीआरडीओ की जांच से पता चला है कि ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, प्योर ईवी, जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बूम मोटर्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बैटरियां "लागत कम करने के लिए निम्न-श्रेणी की सामग्री" थीं। 

EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
EV Fire in Nashik - फोटो : Twitter
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ईवी निर्माताओं को सख्त कार्रवाई और ईवी निर्माताओं की लापरवाही पाए जाने पर संभावित दंड की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा है कि अगर इनका पालन नहीं किया गया तो सभी खराब वाहनों को वापस मंगाने का आदेश दिया जाएगा।

EV Fire Incidents in India Centre sent show-cause notices to Ola Electric Okinawa Pure EV amongst others over growing concerns of EV catching fire
Ather Energy EV Fire - फोटो : Twitter
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बीच उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लिथियम आयन बैटरी के लिए अब नए परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed