फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Charging Across India Gets Easier: Rapid Growth in Electric Vehicle Adoption and Government Push

EV: सरकारी योजनाओं से भारत में ईवी की लोकप्रियता बढ़ी, 2024-25 में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी

Wed, 10 Dec 2025 04:15 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Wed, 10 Dec 2025 04:15 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जहां कुछ साल पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने का स्तर बहुत कम था। वहीं अब वित्त वर्ष 2024-25 में यह 7.50% तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
EV Charging Across India Gets Easier: Rapid Growth in Electric Vehicle Adoption and Government Push
भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जहां 2019-20 में नए वाहनों में ईवी का हिस्सा सिर्फ 0.71% था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 7.50% हो गया है। सरकार की योजनाओं, बढ़ते चार्जिंग स्टेशनों और लोगों में बढ़ती जागरूकता ने ईवी को भारत में लोकप्रिय बना दिया है। देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और सरकार ने अब ईवी मालिकों के लिए एक और अच्छी खबर साझा की है। 

विज्ञापन

भारत में बहुत तेजी से फैल रहा ईवी नेटवर्क

वाहन पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि वाहन रजिस्ट्रेशन में ईवी का हिस्सा 2019-20 में 0.71% से बढ़कर 2024-25 में 7.50% हो गया है। इससे साफ है कि लोग अब सिर्फ पेट्रोल की बचत के लिए मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से स्मूद ड्राइव, कम खर्च और पर्यावरण के फायदे के लिए इसे चुन रहे हैं।

विज्ञापन

भारत में ईवी चार्जिंग कैसे हो रही है आसान?

पहले ईवी खरीदने वालों को कई बड़ी दिक्कतें होती थीं। जैसे चार्ज कहां करें, भारत में चार्जिंग का नेटवर्क और क्या ईवी से लंबी दूरी की यात्रा संभव है? अब सरकार और कंपनियों के प्रयासों की वजह से शहर, हाईवे और दूरदराज इलाकों में भी चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। मॉल, पेट्रोल पंप, पार्किंग और रिमोट लोकेशंस पर भी फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवी ग्रोथ के पीछे सरकार की बड़ी योजनाएं

1. PLI स्कीम- ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स (25,938 करोड़ रुपए)

सितंबर 2021 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य भारत में ईवी पार्ट्स और एडवांस्ड टेक कंपोनेंट्स का उत्पादन बढ़ाना है। इसमें 50% तक लोकल उत्पादन जरूरी है।

2. PLI स्कीम- ACC बैटरियां (18,100 करोड़ रुपए)

मई 2021 में मंजूर हुई इस योजना का लक्ष्य 50 GWh बैटरी उत्पादन क्षमता तैयार करना है। इससे आने वाले समय में बैटरियां सस्ती और आसानी से उपलब्ध होंगी।

3. पीएम ई-ड्राइव स्कीम (10,900 करोड़ रुपए)

2024 में शुरू हुई यह योजना 2028 तक चलेगी और इन वाहनों को बढ़ावा देती है:

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर
  • इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
  • इलेक्ट्रिक बसें
  • इलेक्ट्रिक ट्रक
  • इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस

यह योजना चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने और टेस्टिंग एजेंसियों को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देती है। साथ ही, सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ा रही है ताकि आयात पर निर्भरता कम हो सके।

ईवी मालिकों और खरीदारों के लिए फायदे

ईवी गाड़ियों के मालिकों को ज्यादा चार्जिंग स्टेशन की वजह से रेंज की टेंशन खत्म हो जाएगी। साथ ही घरेलू उत्पादन बढ़ने से ईवी पार्ट्स और बैटरी सस्ती होंगी। नई टेक्नोलॉजी से बेहतर सुरक्षा और फास्ट चार्जिंग मिल सकेगी। हर सेगमेंट में ज्यादा मॉडल स्कूटर, कार, ऑटो, ट्रक, बस उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में ईवी उतने ही सामान्य हो जाएंगे, जितने आज पेट्रोल-डीजल वाले वाहन हैं।

भारत में ईवी ग्रोथ- साल-दर-साल बदलाव

  • 2019-20: हिस्सा 0.71%- 1.74 लाख ईवी
  • 2020-21: हिस्सा 0.82%- कोरोना महामारी के बावजूद बढ़ोतरी दर्ज
  • 2021-22: 4.59 लाख ईवी- हिस्सा 2.49% (पहली बड़ी छलांग)
  • 2022-23: 11.83 लाख ईवी- हिस्सा 5.30%
  • 2023-24: 16.81 लाख ईवी- हिस्सा 6.82%, चार्जिंग नेटवर्क तेजी से बढ़ा
  • 2024-25: 19.68 लाख ईवी- हिस्सा 7.50% (अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी)

इन आंकड़ों से साफ है कि लोग अब ईवी को खुले दिल से अपना रहे हैं और सरकारी नीतियां इस बदलाव को और तेज कर रही हैं। भारत तेजी से स्वच्छ और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रही है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले कुछ वर्षों में ईवी पेट्रोल-डीजल वाहनों जितने आम हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed