फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   European Union slashes planned tariff on Made-in-China bmw electric mini electric vehicles to 21.3 Percent

EU Tariff: बीएमडब्ल्यू की मेड-इन-चीन इलेक्ट्रिक मिनी कारों पर ईयू में लगेगा कम टैरिफ, घटकर हुआ 21.3 प्रतिशत

Wed, 21 Aug 2024 08:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

बीएमडब्ल्यू ने कहा कि चीन में बनी इलेक्ट्रिक मिनी कारों पर यूरोपीय संघ में कम टैरिफ लगेगा। जिससे वह 21.3 प्रतिशत के कम शुल्क के लिए योग्य हो गई। 

विज्ञापन
European Union slashes planned tariff on Made-in-China bmw electric mini electric vehicles to 21.3 Percent
BMW Electric Mini - फोटो : BMW

विस्तार

बीएमडब्ल्यू ने कहा कि चीन में इलेक्ट्रिक मिनी का उत्पादन करने वाले उसके जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) को चीन निर्मित ईवी के लिए शुल्कों पर यूरोपीय संघ के ताजातरीन मसौदा टैरिफ दस्तावेज में "सहयोगी कंपनी" के रूप में वर्गीकृत किया गया था। जिससे वह 21.3 प्रतिशत के कम शुल्क के लिए योग्य हो गई। 
विज्ञापन

कार निर्माता ने एक बयान में कहा, "यह तर्कसंगत है कि स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव लिमिटेड (पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मिनी कारों के उत्पादन के लिए चीन में ग्रेट वॉल मोटर्स के साथ हमारा संयुक्त उद्यम) को सहयोगी कंपनियों के घेरे में लाया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

European Union slashes planned tariff on Made-in-China bmw electric mini electric vehicles to 21.3 Percent
BMW Electric Mini - फोटो : BMW
टैरिफ घोषणा से पहले मिनी ब्रुसेल्स के नमूना विश्लेषण का हिस्सा नहीं थी। जिसका मतलब था कि वे शुरू में स्वत: रूप से 37.6 प्रतिशत के उच्चतम टैरिफ स्तर के अधीन थे। 
विज्ञापन

इससे पहले यूरोपीय आयोग ने मंगलवार को चीन में बनी टेस्ला कारों के आयात पर प्रस्तावित शुल्क में कटौती का एलान किया था। साथ ही कहा है कि यूरोपीय ऑटोमेकर्स के साथ जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) में शामिल कुछ चीनी कंपनियों को चीन में बनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रस्तावित दंडात्मक शुल्क में कमी मिल सकती है। 

European Union slashes planned tariff on Made-in-China bmw electric mini electric vehicles to 21.3 Percent
Tesla - फोटो : iStock
कथित चीनी सब्सिडी के बारे में यूरोपीय संघ की सबसे हाई प्रोफाइल जांच में, आयोग ने अपनी सब्सिडी-विरोधी जांच के निर्णायक निष्कर्षों का मसौदा जारी किया। जिससे बीजिंग की ओर से जवाबी कार्रवाई की धमकियां मिलने लगी हैं।

इसने टेस्ला के लिए 9 प्रतिशत की नई कम दर निर्धारित की, जो जुलाई में बताए गए 20.8 प्रतिशत से कम है। 

यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने मंगलवार को कहा कि उनका अभी भी मानना है कि चीनी ईवी उत्पादन को व्यापक सब्सिडी से फायदा हुआ है। और उन्होंने 36.3 प्रतिशत तक के अंतिम शुल्क का प्रस्ताव दिया है। यह जुलाई में आयोग द्वारा उन कंपनियों के लिए निर्धारित 37.6 प्रतिशत के अधिकतम अनंतिम शुल्क से थोड़ा कम है। जिन्होंने यूरोपीय संघ की सब्सिडी-रोधी जांच में सहयोग नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed