फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125 Unveiled with Fresh New Look Worldwide

2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक

Sat, 20 Sep 2025 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी एंट्री-लेवल बाइक Ninja 125 और Z125 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया रूप दिया है। ये बाइक्स खास तौर पर उन राइडर्स के लिए हैं जो A1 लाइसेंस कैटेगरी में आते हैं और कावासाकी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125 Unveiled with Fresh New Look Worldwide
2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125 - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) ने अपनी एंट्री-लेवल बाइक Ninja 125 और Z125 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया रूप दिया है। साल 2025 के लिए इन बाइक्स में नई पेंट स्कीम और कलर ऑप्शंस मिले हैं। बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस पहले जैसा ही रखे गए हैं। ये बाइक्स खास तौर पर उन राइडर्स के लिए हैं जो A1 लाइसेंस कैटेगरी में आते हैं और कावासाकी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
विज्ञापन

निंजा और Z ब्रांड की विरासत
कावासाकी की Z सीरीज साल 1972 से चली आ रही है, जबकि Ninja (निंजा) लाइनअप की शुरुआत 1984 में हुई थी। नई Ninja 125 और Z125 अपने बड़े मॉडल्स की डिजाइन और इंजीनियरिंग से प्रेरित हैं। मतलब, शुरुआती राइडर्स को भी असली कावासाकी का रेसिंग वाला अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Mahindra: महिंद्रा की एसयूवी हुईं सस्ती, अब होगी ₹2.56 लाख तक की बचत, जीएसटी कटौती और फेस्टिव ऑफर्स का फायदा

2025 मॉडल में क्या नया है
इस बार सबसे बड़ा बदलाव कॉस्मेटिक है यानी रंग-रूप में।  निंजा 125 अब लाइम ग्रीन और मेटैलिक ग्रेफाइट ग्रे के साथ मेटैलिक स्पार्क ब्लैक रंग में उपलब्ध है। दोनों की कीमत £4,699 (लगभग 5 लाख रुपये) है। वहीं, Z125 पर्ल स्टॉर्म ग्रे के साथ एबोनी रंग में £4,399 (लगभग साढ़े 4 लाख रुपये) और कैंडी लाइम ग्रीन के साथ मेटैलिक स्पार्क ब्लैक रंग में £4,299 (लगभग साढ़े 4 लाख रुपये) में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड अब फ्लिपकार्ट पर बेचेगी 350cc बाइकें, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया कदम
विज्ञापन

फीचर्स और डिजाइन
Ninja 125 का लुक पूरी तरह स्पोर्टी है, फुल फेयरिंग और सुपरस्पोर्ट पोजिशनिंग के साथ। इसमें अर्गो-फिट एक्सेसरी भी है, जिससे सीट की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है।

Z125 का डिजाइन सुगोमी स्टाइल पर आधारित है, जो इसे शार्प और आक्रामक लुक देता है। इसमें भी अर्गो-फिट के जरिए लो सीट का ऑप्शन मिलता है।

दोनों बाइक्स में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, ABS ब्रेकिंग, 37 mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, यूनी-ट्रैक रियर सस्पेंशन और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Festive Discount: जीएसटी कटौती के बाद फेस्टिव डिस्काउंट की कर रहे हैं उम्मीद? शायद अब न मिले ऑफर! जानें वजह

इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों बाइक में 125cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 10,000 rpm पर 15 bhp की पावर और 7,700 rpm पर 11.7 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन हल्के वजन वाले ट्रेलिस-टाइप फ्रेम के साथ आता है, जिससे हैंडलिंग आसान और कंट्रोल्ड रहती है, खासकर नए राइडर्स के लिए।

यह भी पढ़ें - Nissan Magnite Recall: सऊदी अरब में इंडिया-मेड निसान मैग्नाइट वापस मंगाईं गई, जानें इस रिकॉल की क्या है वजह

क्या ये बाइक्स शुरुआती राइडर्स के लिए सही हैं
कंपनी का कहना है कि ये बाइक्स शुरुआती राइडर्स के लिए बिल्कुल सही हैं। 785 mm सीट हाइट, 150 किलो से कम वजन और स्मूथ पावर डिलीवरी इन्हें नए राइडर्स के लिए भरोसेमंद बनाती है। आसान एर्गोनॉमिक्स और रिस्पॉन्सिव हैंडलिंग इन्हें A1 लाइसेंस कैटेगरी में आने वालों के लिए खास तौर पर उपयुक्त बनाती है। 

यह भी पढ़ें - Global NCAP: गाड़ियों की सुरक्षा पर ग्लोबल एनसीएपी की सख्ती, अब 2-स्टार से ऊपर रेटिंग के लिए जरूरी होगा ये सेफ्टी फीचर 

यह भी पढ़ें - Ampere Magnus Grand: एम्पीयर ने लॉन्च किया नया फैमिली स्कूटर मैग्नस ग्रैंड, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed