फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   euler motors Hiload electric 3 wheeler electric three wheeler cargo Electric vehicle manufacturer Euler Motors joins hands with EV charging solution provider Magenta to deploy 1000 HiLoad electric three-wheelers electric cargo vehicle india

Euler Motors: यूलर मोटर्स ने मैजेंटा के साथ मिलाया हाथ, 1000 HiLoad EV करेगी तैनात

Mon, 11 Apr 2022 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 02:50 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने 1000 HiLoad इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को तैनात करने के लिए EV चार्जिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Magenta (मैजेंटा) के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
euler motors Hiload electric 3 wheeler electric three wheeler cargo Electric vehicle manufacturer Euler Motors joins hands with EV charging solution provider Magenta to deploy 1000 HiLoad electric three-wheelers electric cargo vehicle india
Euler Motors three-wheeler cargo EV Hiload - फोटो : Euler Motors

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने 1000 HiLoad इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को तैनात करने के लिए EV चार्जिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Magenta (मैजेंटा) के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि मैजेंटा अगले 12 महीनों में इन इलेक्ट्रिक वाहनों को बेंगलुरू में और उसके बाद अन्य क्षेत्रों में तैनात करेगी। Euler HiLoad EVs को ई-कॉमर्स, फूड डिलीवरी, फार्मा और अन्य लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स सर्विस सहित विभिन्न उपयोगों के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जैसा कि दावा किया गया है, यूलर मोटर्स ने पहले ही मैजेंटा के लिए डिलीवरी शुरू कर दी है। 20 HiLoad EVs की पहली खेप इसी हफ्ते डिलीवर की जाएगी। 

euler motors Hiload electric 3 wheeler electric three wheeler cargo Electric vehicle manufacturer Euler Motors joins hands with EV charging solution provider Magenta to deploy 1000 HiLoad electric three-wheelers electric cargo vehicle india
Euler Motors three-wheeler cargo EV Hiload - फोटो : Euler Motors
दावा किया गया है कि मैजेंटा पहले से ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके 400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार्गो परिवहन वाहनों को चला रही है। कंपनी ने एक बयान में दावा किया कि जहां यूलर मोटर्स अपने फुल-स्टैक इको सिस्टम के जरिए व्हीकल डिलीवरी और सर्विस सपोर्ट को पूरा करेगी। वहीं मैजेंटा ग्राहकों की तैनाती की निगरानी करेगी और ड्राइवरों के लिए ईवी फाइनेंस के लिए क्रेडिट एक्सेस को भी सपोर्ट करेगी। बयान में यह भी दावा किया गया है कि बेंगलुरू के बाद, दोनों कंपनियां हैदराबाद और चेन्नई जैसे अन्य शहरों में एंट्री करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

euler motors Hiload electric 3 wheeler electric three wheeler cargo Electric vehicle manufacturer Euler Motors joins hands with EV charging solution provider Magenta to deploy 1000 HiLoad electric three-wheelers electric cargo vehicle india
Saurav Kumar, Founder and CEO, Euler Motors at the launch of HiLoad EV, India's most powerful 3W cargo - फोटो : Euler Motors
इस साझेदारी पर, यूलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ, सौरव कुमार ने कहा, कि कंपनी पहले से ही ईवी अपनाने में एक वास्तविक बदलाव लाने और भारत में शून्य-उत्सर्जन लॉजिस्टिक को चलाने के लिए अपने फुटप्रिंट का आक्रामक रूप से विस्तार करने के प्रयास में है। उन्होंने कहा, "मैजेंटा और यूलर मोटर्स एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, दोनों की स्थापना भारत में सेगमेंट-फर्स्ट इनोवेशन और सॉल्यूशंस के साथ एक स्वच्छ ऊर्जा इको सिस्टम बनाने के लिए की गई है। हम टिकाऊ परिवहन के लिए अपने ज्यादा पावरफुल HiLoad ईवी को तैनात करने के लिए मैजेंटा के साथ साझेदारी करके खुश हैं।" 
विज्ञापन

euler motors Hiload electric 3 wheeler electric three wheeler cargo Electric vehicle manufacturer Euler Motors joins hands with EV charging solution provider Magenta to deploy 1000 HiLoad electric three-wheelers electric cargo vehicle india
Euler Motors Electric Three Wheeler - फोटो : Euler Motors
मैजेंटा के सह-संस्थापक और निदेशक डैरिल डायस ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन बेड़ा लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स और परिवहन की बढ़ती जरूरत को पूरा करेगा। उन्होंने कहा, "ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स उद्यमों को उनकी स्थिरता और लागत-प्रभावशीलता लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए स्केलिंग में सहायता करना के लिए हमारा मजबूत इरादा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed