{"_id":"6849c4fbe8ae91cee00867c1","slug":"essential-two-wheeler-safety-gear-every-bike-rider-must-have-helmet-safety-jacket-safety-gloves-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Safety Gears: टू-व्हीलर चलाने वाले हर राइडर के पास होने चाहिए ये तीन गियर, इग्नोर करने वालों को होता है नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Safety Gears: टू-व्हीलर चलाने वाले हर राइडर के पास होने चाहिए ये तीन गियर, इग्नोर करने वालों को होता है नुकसान
Thu, 12 Jun 2025 08:34 AM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:34 AM IST
सार
बाइक गियर न केवल आपको मौसम के प्रभाव से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट के दौरान आपको चोट से भी बचाते हैं। जानिए ऐसे तीन टू-व्हीलर गियर के बारे में जो हर एक राइडर के पास होने चाहिए।
विज्ञापन
बाइक गियर्स
- फोटो : AI
विस्तार
मौसम की मार सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ती है। टू-व्हीलर चलाने वाले मौसम के प्रभाव से सुरक्षित नहीं होते। वहीं, सड़क हादसों में भी इनके हताहत होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में टू-व्हीलर सेफ्टी गियर पहनने वाले काफी हद तक सड़कों पर सेफ रहते हैं। बाइक गियर न केवल आपको मौसम के प्रभाव से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट के दौरान आपको चोट से भी बचाते हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे सेफ्टी गियर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर राइडर को पहनने चाहिए।
ISI मार्क हेलमेट
सड़क पर सुरक्षा के लिए आपको हमेशा हेलमेट पहनकर राइड करना चाहिए। सेफ्टी पूरी तरह हो सके इसके लिए हेलमेट का ओरिजनल होना भी जरूरी है। कई लोग नकली और सस्ते हेलमेट का उपयोग करते हैं जो हादसे के समय टूट कर जख्मी कर सकते हैं। हेलमेट खरीदते समय ध्यान रखें कि वह ISI मार्क वाला ओरिजनल हेलमेट होना चाहिए। आप हेलमेट बेचने वाले से वारंटी कार्ड और रसीद जरूर लें। बाजार में एक अच्छी कंपनी का ओरिजनल हेलमेट आपको 800 से 1000 रुपये में मिल जाता है।
सेफ्टी जैकेट
टू-व्हीलर चलाते समय सेफ्टी जैकेट आपको एक्सीडेंट के दौरान चोट से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी बाइक/स्कूटर चलाएं तो जैकेट जरूर पहन लें। आजकल कई अच्छे ब्रांड के जैकेट मार्केट में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 2,500 रुपये से शुरू हो जाती है। ध्यान रखें की कभी भी बाइक या कोई भी टू-व्हीलर चप्पल पहनकर न चलाएं। टू-व्हीलर चलाते समय हमेशा जूते पहनें।
विज्ञापन
सेफ्टी ग्लव्स
राइड के दौरान ग्लव्स का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। ग्लव्स धूल-मिट्टी से आपके हाथ गंदे नहीं होने देते और इनसे हाथों को भी सेफ्टी मिलती है। इसलिए राइड के दौरान अच्छे ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू हो जाती है। ग्लव्स हमेशा अपने हाथों के साइज के हिसाब से खरीदें।