फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon Musk’s Robotaxi Promise Faces Reality Check in California

Tesla: कैलिफोर्निया में क्यों अटक गई टेस्ला की योजना? सामने आई कुछ और ही कहानी!

Fri, 27 Feb 2026 07:24 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 07:24 PM IST
सार

टेस्ला ने 2019 से रोबोटैक्सी सर्विस के लिए स्टेट रेगुलेटर्स के पास कोई माइल्स लॉग नहीं किया है। और 2016 से कुल मिलाकर सिर्फ 562 माइल्स ही डॉक्यूमेंट किए हैं। 

विज्ञापन
Elon Musk’s Robotaxi Promise Faces Reality Check in California
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla

विस्तार

एलन मस्क पिछले एक साल से यह दावा करते आ रहे हैं कि Tesla (टेस्ला) कैलिफोर्निया में ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी सेवा शुरू करने से बस कुछ महीने दूर है, बशर्ते राज्य के नियामक इसकी मंजूरी दे दें। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बता रही है।

विज्ञापन


क्या Tesla ने जरूरी परमिट के लिए आवेदन ही नहीं किया?
कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स (DMV) के रिकॉर्ड के मुताबिक, टेस्ला ने साल 2025 में रोबोटैक्सी से जुड़े किसी भी नए परमिट के लिए आवेदन नहीं किया। इतना ही नहीं, कंपनी ने लगातार छठे साल कैलिफोर्निया की सड़कों पर एक भी मील स्वायत्त (ऑटोनॉमस) टेस्ट ड्राइव दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

 

कैलिफोर्निया में रोबोटैक्सी के लिए टेस्ट मील क्यों जरूरी हैं?
कैलिफोर्निया में ड्राइवरलेस टैक्सी चलाने के लिए कंपनियों को चरणबद्ध मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें सबसे अहम शर्त है- सार्वजनिक सड़कों पर स्वायत्त ड्राइविंग के हजारों मील का रिकॉर्ड। बिना इस डेटा के, अगला परमिट मिलना लगभग असंभव है।

Tesla की वैल्यूएशन इस योजना से क्यों जुड़ी है?
टेस्ला की भारी-भरकम बाजार वैल्यू का बड़ा हिस्सा निवेशकों की इस उम्मीद पर टिका है कि कंपनी जल्द ही बड़े पैमाने पर रोबोटैक्सी फ्लीट चलाएगी और ऑटोनॉमस सॉफ्टवेयर की लाखों सब्सक्रिप्शन बेचेगी। ऐसे में अमेरिका के सबसे बड़े ऑटो बाजार कैलिफोर्निया में ड्राइवरलेस ऑपरेशन शुरू करना कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है।

Elon Musk’s Robotaxi Promise Faces Reality Check in California
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : X/TeslaRobotaxi

विशेषज्ञ Tesla और रेगुलेटर्स को कैसे देखते हैं?
ऑटोनॉमस ड्राइविंग के विशेषज्ञ और कानून प्रोफेसर ब्रायंट वॉकर स्मिथ का कहना है कि टेस्ला यह संकेत देती है कि वह तैयार है और नियामक नहीं। जबकि असलियत इसके उलट है- नियामक तैयार हैं, लेकिन टेस्ला ने जरूरी कदम ही नहीं उठाए।

Tesla का इस पर क्या कहना है?
टेस्ला ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, पिछले साल एक अर्निंग कॉल में एलन मस्क ने कहा था कि कंपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। और नए बाजारों में जल्दबाजी नहीं करना चाहती।

Tesla फिलहाल रोबोटैक्सी कहां चला रही है?
अभी टेस्ला केवल टेक्सास के ऑस्टिन शहर में एक सीमित पायलट प्रोजेक्ट चला रही है, जहां नियम कैलिफोर्निया के मुकाबले काफी आसान हैं। वहीं, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में शुरू की गई तथाकथित "रोबोटैक्सी" सेवा असल में मानव ड्राइवरों के साथ चलने वाली शॉफर सेवा है। जिसमें टेस्ला का Full Self-Driving (फुल सेल्फ-ड्राइविंग) (एफएसडी) सिस्टम इस्तेमाल होता है, जो पूरी तरह स्वायत्त नहीं है।

विज्ञापन

Elon Musk’s Robotaxi Promise Faces Reality Check in California
Waymo Robotaxi - फोटो : Waymo

कैलिफोर्निया में पूरी तरह ड्राइवरलेस सेवा शुरू करने के लिए क्या चाहिए?
टेस्ला के पास फिलहाल सिर्फ शुरुआती स्तर का DMV परमिट है, जिसमें ड्राइवर सीट पर सेफ्टी मॉनिटर होना अनिवार्य है। पूरी तरह ड्राइवरलेस टेस्टिंग के लिए कंपनी को कम से कम 50,000 मील की स्वायत्त ड्राइविंग दर्ज करनी होगी। जो उसने 2019 के बाद से एक बार भी नहीं की है।

Waymo से तुलना में Tesla कहां खड़ी है?
Alphabet (अल्फाबेट) की Waymo (वेयमो) ने 2014 से 2023 के बीच 1.3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट मील पूरे किए और सात अलग-अलग नियामक मंजूरियां हासिल कीं। आज Waymo कैलिफोर्निया में कमर्शियल रोबोटैक्सी चलाने की इजाजत पाने वाली गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल है। और इस मामले में टेस्ला उससे काफी पीछे है।

Tesla को नियमों से आपत्ति क्यों है?
पिछले साल Tesla ने DMV के प्रस्तावित नियमों की आलोचना की थी। कंपनी ने सवाल उठाया था कि राज्य की सड़कों पर टेस्टिंग और न्यूनतम मील की शर्त क्यों जरूरी है। साथ ही दुर्घटनाओं और सिस्टम फेल्योर की रिपोर्टिंग को भी "जरूरत से ज्यादा बोझिल" बताया था।

क्या कैलिफोर्निया के नियम ही सबसे बड़ी बाधा हैं?
एलन मस्क अक्सर कैलिफोर्निया के लंबे नियामक प्रोसेस को देरी की वजह बताते हैं। अक्तूबर 2024 की एक कॉल में उन्होंने कहा था कि मंजूरी प्रक्रिया लंबी है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि अगला साल निर्णायक होगा। हालांकि यह पूरी तरह उनके नियंत्रण में नहीं है। 

Elon Musk’s Robotaxi Promise Faces Reality Check in California
Tesla Robotaxi Cybercab - फोटो : Tesla
आखिर क्या चाहती है टेस्ला?
फिलहाल संकेत साफ हैं कि टेस्ला के बड़े रोबोटैक्सी सपने और कैलिफोर्निया की सख्त नियामक हकीकत के बीच अब भी एक बड़ा फासला है। और जब तक जरूरी परमिट और टेस्टिंग पूरी नहीं होती, टेस्ला के लिए बात आगे नहीं बढ़ने वाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed