फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon Musk Lawsuit Tesla Lawsuit Tesla Shareholder Lawsuit Tesla CEO Elon Musk is facing new lawsuit from investor of EV company over workplace discrimination and harassment

Elon Musk: एलन मस्क पर हुआ एक नया मुकदमा, टेस्ला के निवेशक ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 20 Jun 2022 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla (टेस्ला) के सीईओ एलन मस्क को कार्यस्थल पर भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप में कंपनी के एक निवेशक द्वारा एक नए मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Elon Musk Lawsuit Tesla Lawsuit Tesla Shareholder Lawsuit Tesla CEO Elon Musk is facing new lawsuit from investor of EV company over workplace discrimination and harassment
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla (टेस्ला) के सीईओ एलन मस्क को कार्यस्थल पर भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप में कंपनी के एक निवेशक द्वारा एक नए मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेस्ला के निवेशक सोलोमन चाऊ ने कथित कार्यस्थल भेदभाव और उत्पीड़न पर एलन मस्क और वाहन निर्माता के बोर्ड पर मुकदमा दायर किया है। उन पर इस मुद्दे के बारे में शिकायतों से निपटने के लिए उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने मस्क और टेस्ला बोर्ड पर एक टॉक्सिक वर्कप्लेस कल्चर (विषाक्त कार्यस्थल संस्कृति) पैदा करने का भी आरोप लगाया। यह टेस्ला के लिए नई कानूनी परेशानी के रूप में आई है। इससे पहले उनके प्लांट में नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


'काफी समय से है ये माहौल"
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोलोमन चाऊ ने कहा है कि वाहन निर्माता ने नस्लवादी और सेक्सिस्ट (लैंगिकवादी) दुर्व्यवहार और अपने कर्मचारियों के खिलाफ भेदभाव पर आधारित एक जहरीली कार्यस्थल संस्कृति बनाई है। निवेशक ने मुकदमे में यह भी कहा, "यह विषाक्त कार्य वातावरण आंतरिक रूप से वर्षों से है, और टेस्ला की संस्कृति के बारे में सच्चाई हाल ही में सामने आई है।"
विज्ञापन


टेस्ला की सफाई
चाउ ने यह भी कहा कि टेस्ला की विषाक्त कार्यस्थल संस्कृति ने कंपनी की प्रतिष्ठा को वित्तीय नुकसान और अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। मामले में टेस्ला की संलिप्तता से काफी हंगामा हुआ। हालांकि, टेस्ला ने कहा कि वह भेदभाव बर्दाश्त नहीं करती है और उसने श्रमिकों की शिकायतों से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


"हुआ काफी वित्तीय नुकसान"
इस मुकदमा में मस्क और कंपनी के 11 बोर्ड सदस्यों पर भेदभाव और उत्पीड़न की आंतरिक रिपोर्टों से संबंधित मुद्दों को हल करने में नाकाम रहने के कारण अपने कर्तव्य का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमे में दावा किया गया है कि इस घटना के कारण ईवी निर्माता को हाई-वैल्यू वाले कर्मचारियों को खोना पड़ा। साथ ही मामले में केस लड़ने और नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना अदा करने के लिए वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।


मुकदमे की सूची हुई लंबी
टेस्ला को पिछले कुछ महीनों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एलन मस्क को भी पिछले कुछ महीनों में कई आरोपों पर कई मुकदमों का सामना करना पड़ा है। नया मुकदमा इस सूची में एक और इजाफे के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed