{"_id":"6263edf6d2723c799a096ae8","slug":"electric-scooter-fire-news-corbett-14-explosion-corbett-14-vijayawada-ev-fire-incidents-in-india-ev-fire-accident-man-dies-due-to-burn-injuries-and-suffocation-as-battery-of-electric-scooter-explodes-in-gulabi-thota-of-vijayawada-in-andhra-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा पर सवाल: Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से व्यक्ति की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल, एक दिन पहले ही खरीदा था","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सुरक्षा पर सवाल: Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से व्यक्ति की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल, एक दिन पहले ही खरीदा था
Sat, 23 Apr 2022 07:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं ग्राहकों के मन में चिंता पैदा कर रही हैं। ताजा घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है जहां एक दिन पहले खरीदे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में घमाके से में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं ग्राहकों के मन में चिंता पैदा कर रही हैं। एक के बाद एक कर कई ऐसी घटनाओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। ताजा घटना आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है जहां एक दिन पहले खरीदे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में हुए धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विजयवाड़ा के गुलाबी थोटा में 40 वर्षीय कोटाकोंडा शिव कुमार ने एक दिन पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था और उसने अपने कमरे में चार्जिंग के लिए लगाया था जहां उसकी बैटरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में काफी गंभीर रूप से जलने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
सूर्यराव पेट पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कोटाकोंडा शिव कुमार की शनिवार सुबह अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। उनकी 30 वर्षीय पत्नी हरथी और दो बच्चों बिंदु श्री (10 साल) और शशि (6 साल) का धुएं के कारण गंभीर रूप से दम घुट गया है।

Corbett 14 Electric Scooter
- फोटो : Boom Motors
Corbett 14 ईवी में धमाका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यराव पेट सर्कल इंस्पेक्टर वी. जानकी रमैया शिव कुमार ने बताया कि डीटीपी ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले शिव कुमार ने शुक्रवार को Corbett 14 (कॉर्बेट 14) इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा। उन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार की देर रात अपने घर के एक कमरे में स्कूटर को चार्जिंग के लिए लगाया था।
उन्होंने कहा, "वाहन सामने के कमरे में था और वे उसके पीछे के कमरे में सोए थे, जब तड़के करीब 3 बजे बैटरी फट गई। धमाके के बाद घर के बिजली के तार जलने लगे और उनसे धुंआ निकलने लगा। जल्दी में, परिवार रसोई में चला गया और वहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए।"
स्थानीय लोगों ने की मदद
स्थानीय लोगों ने आग को देखा तो वे पीड़ित परिवार की मदद के लिए तुरंत पहुंचे और घर के अंदर फंसे परिवार के लोगों को बचाया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को खबर किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिव कुमार की पत्नी और बच्चों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pure EV Scooter Fire
- फोटो : For Reference Only
प्योर ईवी की बैटरी में भी हुआ था धमाका
इससे ठीक पहले, 19 अप्रैल को तेलंगाना के निजामाबाद जिले में Pure EV (प्योर ईवी) के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लग गई थी, जिसमें एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मौत हो गई थी। इस घटना में भी कथित तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर के अंदर चार्ज किया जा रहा था।
इस घटना में रामास्वामी की मौत हो गई थी, जबकि उनके बेटे बी प्रकाश और बेटी कमलाम्मा अपने पिता को बचाने की कोशिश में झुलस गए थे। जिसके बाद गुरुवार को प्योर ईवी ने हैदराबाद के पास निजामाबाद में हुई इस घटना पर खेद जताया। और अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लगभग 2,000 यूनिट्स को जांच के लिए वापस मंगाया।