इटली की सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी की ओर से इस साल भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि नौ बाइक्स को पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई सेगमेंट में बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हम इस खबर में बाइक्स की जानकारी के साथ ही उनकी कीमत की जानकारी भी इस खबर में आपको बता रहे हैं।
आएंगी नौ बाइक्स
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : ducati
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस साल भारतीय बाजार में कुल नौ सुपरबाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। इन बाइक्स में कई सेगमेंट की बाइक्स शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
कौन सी बाइक्स आएंगी भारत
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : ducati
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक तौर पर इस साल भारतीय बाजार में जिन बाइक्स को कंपनी की ओर से पेश किया जाएगा उनमें पेनिगेल वी4 आर, मॉन्स्टर एसपी, डैविल वी4, स्ट्रीट फाइटर वी4 एसपी2, मल्टी स्ट्राडा वी4 रैली, स्क्रैंबलर आइकन 2जी, स्क्रैंबलर फुल थ्रॉटल 2जी, स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट 2 जी और स्ट्रीटफाइटर वी4 लैम्बॉर्गिनी जैसी सुपर बाइक्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
क्या होगी कीमत
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : ducati
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन सुपरबाइक्स को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। यह कई सेगमेंट में आएंगी। इसलिए इनकी कीमत में भी फर्क रहेगा। इन सुपरबाइक्स की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होगी और करीब 70 लाख रुपये तक की कीमत में मिलेगी। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले पेश की गई डैजर्ट एक्स बाइक की डिलीवरी भी जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।
दूसरी तिमाही से कंपनी बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश करना शुरू करेगी। 15.95 लाख रुपये की कीमत पर मॉनस्टर एसपी आएगी। इसके बाद पेनिगेल वी4 आएगी जिसकी कीमत 69.99 लाख रुपये होगी। तीसरे र्क्वाटर में स्ट्रीटफाइटर वी4 एसपी2 आएगी जिसकी कीमत 35.33 लाख रुपये होगी। इसके बाद डैविल वी4 को 25.91 लाख रुपये की कीमत पर उतारा जाएगा। चौथे और आखिरी र्क्वाटर में मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली, स्क्रैंबलर 2जी की रेंज वाली बाइक्स के साथ स्ट्रीटफाइटर वी4 लैम्बॉर्गिनी जैसी सुपर बाइक्स को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान