फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ducati India launched new flagship superbike Panigale V4 SP Know ducati panigale v4 sp price in india features specifications

Ducati Panigale V4 SP: डुकाटी की नई फ्लैगशिप सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

Thu, 18 Nov 2021 11:34 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 11:34 AM IST
सार

Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने गुरुवार को देश में अपनी नई फ्लैगशिप सुपरबाइक Panigale V4 SP (पैनिगेल वी4 एसपी) लॉन्च करने का एलान किया। जानें इसकी खासियतें। 

विज्ञापन
Ducati India launched new flagship superbike Panigale V4 SP Know ducati panigale v4 sp price in india features specifications
Ducati Panigale V4 SP - फोटो : Ducati

विस्तार

Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने गुरुवार को देश में अपनी नई फ्लैगशिप सुपरबाइक Panigale V4 SP (पैनिगेल वी4 एसपी) लॉन्च करने का एलान किया। भारतीय बाजार में नई Ducati Panigale V4 SP मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 36,07,000 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने भारत में अपने सभी अधिकृत डीलरशिप पर नई Panigale V4 SP के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी भी तुरंत शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


क्या है नया
नई Ducati Panigale V4 SP स्टैंडर्ड Panigale V4 S से कई मायनों में अलग है। इसमें डेडिकेटेड लाइवरी, बिलेट से मशीनीकृत स्टीयरिंग हेड, अलग इक्यूप्मेंट और एक रेस-ट्यून इंजन मिलता है। बाइक नई "विंटर टेस्ट" लाइवरी के साथ आती है जो MotoGP और SBK चैंपियनशिप के प्री-सीजन टेस्टिंग में इस्तेमाल की जाने वाली Ducati Corse बाइक से प्रेरित है। यह इसे स्टैंडर्ड Panigale V4 S से अलग बनाती है।
विज्ञापन


इसमें फेयरिंग्स के मैट ब्लैक, मार्चेसिनी फोर्ज्ड मैग्नेशियम व्हील्स के साथ, और कॉन्ट्रास्ट ब्राइट रेड एक्सेंट हैं जो ब्रश एल्यूमीनियम टैंक से दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये फीचर्स बनाती हैं स्पोर्टी

Ducati India launched new flagship superbike Panigale V4 SP Know ducati panigale v4 sp price in india features specifications
Ducati Panigale V4 SP - फोटो : Ducati
जो चीजें इसे सही मायने में ट्रैक-रेडी मशीन बनाते हैं, उनमें कार्बन फ्रंट मडगार्ड और बिलेट एल्युमीनियम में एडजस्टेबल राइडर फुटपेग शामिल हैं। फुटपेग को राइडर सीट पर अपने पोजिशन के हिसाब से सेट कर सकता है। इसमें कई ट्रैक डेज ओरिएंटेड एक्सेसरीज जैसे कि ओपन कार्बन क्लच कवर, लाइसेंस प्लेट होल्डर और मिरर को हटाने के लिए कैप मिलता है। इसके साथ ही जीपीएस मॉड्यूल के साथ डुकाटी डेटा एनालाइजर+ (DDA+) टेलीमेट्री किट मिलती है, जो राइडर को पेशेवर रूप से परफॉर्मेंस का विश्लेषण करने में मदद करते हैं। 

इंजन और पावर

Ducati India launched new flagship superbike Panigale V4 SP Know ducati panigale v4 sp price in india features specifications
Ducati Panigale V4 SP - फोटो : Ducati
इस बाइक में एक 1,103 cc Desmosedici Stradale इंजन मिलता है। यह MotoGP से हासिल किया गया डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन के साथ 90° V4 इंजन है। यह इंजन 13,000 rpm पर 214 hp की अधिकतम पावर और 9,500 rpm पर 12.6 Kgm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed