DTC: अब पेपर टिकट की झंझट खत्म, दिल्ली की महिलाएं पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए कर सकेंगी मुफ्त सफर, जानें कैसे
DTC Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार बस यात्रा को पूरी तरह कैशलेस और हाई-टेक बनाने जा रही है। 2 मार्च से महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लॉन्च होगा, जो न केवल बसों बल्कि मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों में भी चलेगा। साथ ही पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग रंगों के स्मार्ट कार्ड पेश किए जा रहे हैं। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बस यात्रा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में डीटीसी 2 मार्च से तीन नए स्मार्ट कार्ड लॉन्च करेगा। महिलाओं के लिए पिंक सहेली, पुरुषों के लिए ब्लू और छूट श्रेणियों के लिए ऑरेंज कार्ड ला रही है। इसमें पिंक कार्ड केवाईसी-सक्षम होगा और दिल्ली की 12+ उम्र की महिलाओं व ट्रांसजेंडर नागरिकों को अनलिमिटेड मुफ्त यात्रा देगा। ये कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे और बस, मेट्रो व नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ एटीएम व शॉपिंग में भी काम करेंगे।
क्या बदलने जा रहा है?
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन अब कागजी पिंक की जगह डिजिटल स्मार्ट कार्ड मॉडल ला रहा है। पहले महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा के लिए पिंक टिकट दिए जाते थे। नई व्यवस्था में वही सुविधा स्थायी और डिजिटल रूप में मिलेगी, जिससे पारदर्शिता, डेटा ट्रैकिंग और सुरक्षा तीनों मजबूत होंगे। इसकी लॉन्चिंग तारीख 19 फरवरी को तय था, लेकिन प्रशासनिक कार्यक्रमों के कारण इसे दो मार्च तक टाल दिया गया।
ये भी पढ़े: EV: दिल्ली-एनसीआर में 2030 के बाद सिर्फ ईवी बिक्री पर ऑटो उद्योग का विरोध, वैज्ञानिक अध्ययन की मांग
क्या है डीटीसी का नया कलर-कोडेड स्मार्ट कार्ड सिस्टम?
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) अब बसों में पुराने पेपर टिकटों (गुलाबी टिकट) को खत्म कर रहा है। इसकी जगह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्लेटफॉर्म पर आधारित तीन नए कार्ड आएंगे:
| कार्ड का रंग | किसके लिए है? | मुख्य लाभ |
| पिंक | महिलाएं और ट्रांसजेंडर | 12+ आयु के लिए पूरी तरह मुफ्त और अनलिमिटेड यात्रा। |
| ब्लू | पुरुष यात्री | मेट्रो, बस और शॉपिंग के लिए वन-कार्ड सॉल्यूशन। |
| ऑरेंज | वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग | विशेष छूट श्रेणियों के लिए रियायती यात्रा। |
कैसा होगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?
दिल्ली की निवासी 12 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यह कार्ड एक डिजिटल आईडी की तरह होगा। इसमें महिला की फोटो, नाम और QR कोड होगा।
- सुरक्षा और सुविधा: अब महिलाओं को कंडक्टर से टिकट मांगने की जरूरत नहीं होगी, बस मशीन पर कार्ड टैप करना होगा।
- लॉन्च डेट: इन कार्ड्स को पहले फरवरी में आना था, लेकिन अब इनकी औपचारिक शुरुआत 2 मार्च 2026 को होगी।
कैसे बनवाएं अपना पिंक सहेली कार्ड'?
1. ऑफलाइन (फिजिकल): अगर आप ऑफलाइन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए दिल्ली भर में लगभग 50 काउंटर बनाए गए हैं। आप अपने नजदीकी बस डिपो, एसडीएम ऑफिस या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जाकर आधार कार्ड के जरिए इसे बनवा सकती हैं।
2. ऑनलाइन (डिजिटल): अगर आप ऑनलाइन कार्ड बनवाना चाहते हें तो सबसे पहले डीटीसी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आर्डडी या फिर निवास प्रमाण अपलोड करें।
वेरिफिकेशन के बाद कार्ड सीधे आपके घर के पते पर पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: New Renault Duster: 17 मार्च को लौटेगी नई रेनो डस्टर, क्रेटा-सेल्टोस समेत इन धाकड़ एसयूवी से होगी टक्कर
बसों में कैसे होगा इस्तेमाल?
बसों में अब पारंपरिक टिकटों की जगह इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें (ईटीएम) होंगी। यात्रियों को बस में चढ़ते या उतरते समय अपना स्मार्ट कार्ड मशीन पर टैप करना होगा, जिससे सफर का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से दर्ज हो जाएगा।
एनसीएमसी प्लेटफॉर्म का फायदा
ये सभी कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आधारित होंगे। मतलब डीटीसी बसों में टैप-एंड-गो एंट्री, मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एटीएम की कैश निकासी कर सकते हैं, रिटेल शॉपिंग में पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। यानी एक कार्ड और कई सुविधाएं।
सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर
डिजिटल कार्ड सिस्टम से फर्जी टिकटिंग पर रोक लगेगी, यात्रियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, सरकार को रीयल-टाइम डेटा मिलेगा और महिलाओं की यात्रा सुरक्षा बेहतर होगी।