फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   driving without seat belt and helmet taking lives of over 50000 Indians nitin gadkari

Road Accidents: सड़क हादसों में ये 2 गलतियां हर साल ले रहीं हजारों जान, आप भी कर रहे लापरवाही तो संभल जाएं

Thu, 24 Apr 2025 09:58 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 09:58 PM IST
सार

हाल ही में देशभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों को और भी सख्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
driving without seat belt and helmet taking lives of over 50000 Indians nitin gadkari
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में सड़क दुर्घटनाओं के वजह से हर साल तकरीबन 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। ट्रैफिक नियमों का पालन न करना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों से सरकार हर साल जुर्माने के तौर पर करोड़ों रुपये वसूलती भी है, इसके बावजूद नियमों के उल्लंघन के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोड एक्सीडेंट्स के आंकड़ों को साझा करते हुए दुर्घटनाओं के कुछ मुख्य कारणों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के दो बड़े कारणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोग अक्सर हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न लगाने के वजह से मारे जाते हैं। इन दो गलतियों के वजह से हर साल लोगों से करोड़ों रुपये का चालान वसूला जाता है। लेकिन इनके उल्लंघन के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन

driving without seat belt and helmet taking lives of over 50000 Indians nitin gadkari
हेलमेट न पहनने के वहज से हजारों मौतें - फोटो : Adobe Stock
हाल ही में बढ़ाया गया है चालान
हाल ही में देशभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों को और सख्त किया गया है। सरकार ने जब देखा कि लोग कम जुर्माने की वजह से इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो सरकार ने जुर्माने की राशि बढ़ाई और नए नियम को लागू कर दिया।

हेलमेट और सीटबेल्ट न लगाने पर बढ़ा जुर्माना
हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न लगाने से लेकर कई उल्लंघनों में जुर्माने की राशि को 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। अब हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये की जगह 1000 रुपये का चालान कटेगा। वहीं, सीट बेल्ट न लगाने पर भी जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

driving without seat belt and helmet taking lives of over 50000 Indians nitin gadkari
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हर साल इतने लोग गंवा रहे जान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बताया कि रोड एक्सीडेंट में होने वाले ज्यादातर मामलों में सीट बेल्ट ना लगाना और हेलमेट ना लगाना दो बड़े कारण हैं। देशभर में 30 हजार से ज्यादा मौतें सीटबेल्ट न लगाने के वजह से होती हैं और 55 हजार लोग हेलमेट न पहनने के वजह से हादसों में मारे जाते हैं। हर साल 5 लाख से ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। इनमें से 1.80 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि 1.44 लाख मारने वाले लोगों की उम्र 18-45 साल है, जो कि कुल मौतों का 66.4 फीसदी है। इसके अलावा 10 हजार मरने वालों की उम्र 18 साल से नीचे है। गडकरी ने बताया कि ये आंकड़ा अपने आप में काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed