अगर आपने भी हाल में ही नई कार खरीदी है, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कार में बड़ी खराबी होने से बचा सकते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी तीन बातों की जानकारी दे रहे हैं जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपनी नई कार को किसी भी परेशानी से बचा सकते हैं।
2 of 4
कार सर्विस
- फोटो : सोशल मीडिया
समय पर सर्विस
नई कार की सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए। इसके लिए कंपनी की ओर से ओनर मैनुअल बुक में जानकारी दी जाती है। साथ ही कंपनियों की ओर से शुरूआत में कुछ सर्विस फ्री दी जाती हैं और उसके बाद चार्ज लिया जाता है। अगर समय पर कार की सर्विस करवाएंगे तो कई अंदरूनी पार्ट्स में होने वाले नुकसान से कार को बचाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
3 of 4
car Speed Alert System
- फोटो : सांकेतिक
ओवरस्पीडिंग ना करें
वैसे तो कभी भी वाहन चलाते हुए ओवर स्पीडिंग नहीं करनी चाहिए। लेकिन नई कार को भी कुछ समय तक आराम से चलाना बेहतर रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंजन के कई पार्ट्स नए होने के कारण सही से सेट नहीं होते हैं। लेकिन कुछ किलोमीटर तक या पहली, दूसरी सर्विस तक इंजन के अंदरूनी पार्ट्स सही से सेट हो जाते हैं, जिसके बाद कार में किसी तरह के नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
4 of 4
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
ओवरलोडिंग से बचें
किसी भी वाहन में ओवरलोडिंग से बचना चाहिए। लेकिन नई कार में इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी सामान की जरूरत ना हो तो उसे कार में नहीं रखना चाहिए। इससे कार के एवरेज के साथ ही इंजन पर भी बुरा असर होता है। साथ ही कार में ज्यादा वजन के कारण शॉकर्स, इंजन को भी ज्यादा भार उठाना पड़ता है। जिससे लंबे समय में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल