फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   demonotisation impacts automobile industry

नोटबंदी: गुरुग्राम में ऑटोमोबाइल के कारोबार में 70 फीसदी की गिरावट  

Thu, 17 Nov 2016 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
demonotisation impacts automobile industry

नोटबंदी के कारण गुरुग्राम में ऑटोमोबाइल का कारोबार मंद पड़ा गया है। कारोबारियों का कहना है कि कार और बाइक की बिक्री में 70 फीसदी तक की गिरावट आई है। कार शोरूम के अधिकारियों का कहना है कि जहां पहले रोजाना 15 से 20 लोग कारों के बारे में पूछताछ करने या देखने के लिए आते थे वह मार्केट से एकदम गायब से हो गए हैं। स्थिति के सामान्य होने में अभी कम से कम सात दिन और लगने की संभावना है। 

विज्ञापन


कारोबार चाहे कारों का हो या दुपहिया वाहनों का दोनों पर बराबर मार पड़ी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि ऑटो मार्केट में मंदी आ चुकी है। नोटबंदी के बाद लोग अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में वह वाहनों की खरीद के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। ऑटो सेक्टर के विशेषज्ञों का कहना है कि यह मंदी अस्थायी है। जल्द ही मार्केट इससे उबर जाएगा। यह बात जरूर है कि इसका असर लंबे समय तक बना रहेगा। लग्जरी कारों के खरीददार वर्ग को अपनी स्थिति सुधारने में अभी समय लगेगा। 

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग भी नहीं हो रही है

demonotisation impacts automobile industry

रोहन मोटर्स के रीजनल मैनेजर चेतन अरोड़ा का कहना है कि एडवांस बुकिंग भी नहीं हो रही है। उनका कहना है कि पहले जहां हर माह करीब 215 कारें सेल या बुक जाती थीं अब वह आंकड़ा अभी तक 66 पर अटका हुआ है। इसी प्रकार एमजी रोड स्थित एक शोरूम अधिकारी राजेश ठाकुर का कहना है कि मार्केट काफी मंदा है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो दिक्कत हो सकती है। 
 
वाहनों के प्रोडक्शन पर प्रभाव नहीं: साइबर सिटी देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल हब है। यहां पर मारुति, हीरो, सुुजुकी और होंडा जैसी कंपनियां मौजूद हैं। जो कार व दुपहिया वाहनों का निर्माण करती हैं। नोटबंदी के बाद इनके उत्पादन में कोई कमी नहीं आई है। कंपनी सूत्रों का कहना है कि जिस प्रकार से पहले काम चलता था वैसा ही चल रहा है। वाहनों की ढुलाई भी प्रभावित नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed