फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police strict action against vehicles plying without pollution under control certificates

Vehicle PUCC: दिल्ली में प्रदूषण के बीच पुलिस ने बिना पीयूसी वाले वाहनों पर की कड़ी कार्रवाई, जानें डिटेल्स

Wed, 13 Nov 2024 10:50 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 10:50 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी इस समय गंभीर प्रदूषण की चपेट में है और वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब स्तर पर है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police strict action against vehicles plying without pollution under control certificates
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नकेल कसी है, क्योंकि शहर गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 2.70 लाख से ज्यादा वाहनों को इस साल 31 अक्तूबर तक ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं। ये वाहन वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र के बिना राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर चलते पाए गए हैं। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बना हुआ है। बुधवार, 13 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 के आसपास रहा, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

2.78 लाख चालान काटे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस साल बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों के 2.78 लाख चालान काटे हैं, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है। 2023 में बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों की संख्या 2.32 लाख थी। 2022 में यह संख्या और भी कम यानी 1.64 लाख थी। इन सभी वाहनों को 10,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Traffic Police strict action against vehicles plying without pollution under control certificates
Delhi Traffic - फोटो : PTI
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई
बिना वैध पीयूसी प्रमाण पत्र वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने के अलावा, दिल्ली पुलिस ने इस साल राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को भी जब्त किया है। अब तक 2024 में 3,908 एंड-ऑफ-लाइफ पेट्रोल और डीजल वाहनों को जब्त किया गया है, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की रिपोर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीयूसी सर्टिफिकेट दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अकेले अक्तूबर में, यातायात उल्लंघन के लिए 47,000 से ज्यादा वाहनों को चालान जारी किए गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "आईटीओ चौक, पीरागढ़ी, आश्रम चौक, आनंद विहार और महरौली सहित विभिन्न जगहों पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 47,000 से अधिक वाहन चालकों को बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र या अवैध दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया।"

Delhi Traffic Police strict action against vehicles plying without pollution under control certificates
Delhi Traffic Police - फोटो : ANI
दिल्ली में ट्रैफिक उल्लंघन में इजाफा
इस साल राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक उल्लंघन में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस साल विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए 4.55 लाख से ज्यादा वाहनों के चालान जारी किए हैं। पिछले साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल वाहनों की संख्या 4.70 लाख से अधिक थी। जबकि 2022 में यह संख्या 3.58 लाख थी। इस साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 9.35 लाख से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed