फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi starts Trial run of Mohalla Bus Service on two routes Know Details of electric bus

Mohalla Bus: दिल्ली में 'मोहल्ला बस' का ट्रायल रन शुरू, जानें कैसी है ये इलेक्ट्रिक बस

Mon, 15 Jul 2024 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल रन सोमवार को दो रूटों पर शुरू हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Delhi starts Trial run of Mohalla Bus Service on two routes Know Details of electric bus
Delhi Mohalla Bus - फोटो : Twitter/@kgahlot

विस्तार

दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल रन सोमवार को दो रूटों पर शुरू हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 2,080 बसें चलेंगी। इनमें से 1,040 बसों का संचालन डीटीसी (DTC) करेगी। और बाकी बसों का संचालन DIMTS करेगी।

उन्होंने कहा, "ट्रायल रन दो रूटों पर शुरू हो गया है - मजलिस पार्क से प्रधान एन्क्लेव और अक्षरधाम से मयूर विहार फेज III. ट्रायल एक हफ्ते तक चलेगा और सीखने और फीडबैक के आधार पर हम दो से तीन हफ्तों में इस योजना को लागू कर देंगे।"

गहलोत ने कहा कि इस बस सेवा का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम छोर तक संपर्क की समस्या का समाधान करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यह योजना
यह योजना नौ-मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की है ताकि आस-पास या फीडर बस सेवाएं दी जा सकें। ये बसें सीमित सड़क चौड़ाई या ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी। 

परीक्षण के बाद, उत्पादन क्षमता के आधार पर, मैन्युफेक्चरिंग कंपनी को आदेश दिए जाएंगे। बसों की शुरुआती बैच मिलते ही योजना शुरू कर दी जाएगी। बसों में ब्लू और ग्रीन कलर स्कीम होगी और उन पर 'मोहल्ला बस' लिखा होगा।
विज्ञापन

Delhi starts Trial run of Mohalla Bus Service on two routes Know Details of electric bus
Delhi Mohalla Bus - फोटो : Twitter/@kgahlot
कैसी हैं मोहल्ला बस
23 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली ये बसें पहले और आखिरी मील की कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में काम करेंगी। इसके अलावा, 25 प्रतिशत सीटें गुलाबी रंग की होंगी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महिलाओं को 'पिंक पास' के जरिए मुफ्त सवारी भी मिलेगी।

2025 के आखिर तक दिल्ली में 10,480 बसों का बेड़ा रखने का लक्ष्य है, जिनमें से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें होंगी। जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में खासा इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed