फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details

Electric Buses: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVi की शुरुआत, जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा

Fri, 02 May 2025 02:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 02:58 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने हरित परिवहन की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज (DEVI) नाम की एक नई बस सेवा शुरू की।

विज्ञापन
Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details
DEVI Bus Scheme in Delhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने हरित परिवहन की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (DEVi) नाम की एक नई बस सेवा शुरू की। परियोजना के तहत आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल बसों के नए बेड़े को सड़क पर उतारा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की DEVi (देवी) इलेक्ट्रिक बस पहल के शुभारंभ के दौरान नौ मीटर लंबाई वाली फुल इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके  पर केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज सिंह और भारत सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत दिल्ली के सांसद और जीएनसीटीडी के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Plaza: टोल प्लाजा पर लगेगा ऑटोमैटिक जुर्माना सिस्टम, अब बगैर वैध दस्तावेजों के चलना पड़ेगा महंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details
Delhi CM Rekha Gupta flags off DEVi, Delhi’s Electric Leap in Last-Mile Connectivity - फोटो : Amar Ujala
DEVi पहल के शुभारंभ पर बोलते हुए, दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "सरकार दिल्ली को इंटीग्रेटेड स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (एकीकृत स्मार्ट परिवहन प्रणालियों) के साथ एक विश्व स्तरीय शहर में बदलने की दृष्टि से काम कर रही है। DEVi की शुरूआत शहर के यात्रियों द्वारा हर दिन सामना की जाने वाली अंतिम मील कनेक्टिविटी की एक महत्वपूर्ण चुनौती को दूर करने के लिए हमारी ओर से एक और प्रयास है। DEVi पहल न सिर्फ लोगों को टिकाऊ, लागत प्रभावी और परेशानी मुक्त आवागमन समाधान प्रदान करेगी, बल्कि टिकाऊ गतिशीलता को भी बढ़ाएगी। हमें दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के हमारे मिशन में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान जी और केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन हासिल करने की खुशी है।"

पुरानी बसों की जगह लेंगी नई DEVI बसें
इन बसों को खास तौर पर उन रूट्स पर चलाया जाएगा जहां से हाल ही में करीब 700 पुरानी बसें कोर्ट के आदेश के बाद हटा दी गई थीं। ये पुरानी बसें अब अपनी उम्र पूरी कर चुकी थीं। DEVI बसों में 9 मीटर लंबाई वाली बसें होंगी, ताकि जरूरत के मुताबिक यात्रियों को पूरी सुविधा दी जा सके। 

यह भी पढ़ें - Ford: चेन्नई प्लांट को लेकर फोर्ड ने दोबारा शुरू की तैयारी, 2025 की दूसरी छमाही में हो सकती है शुरुआत

कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर
ट्रांसपोर्ट विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इन नई बसों को इस तरह से चलाया जाएगा कि वो भीतरी इलाकों की छोटी सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़ें। इस सेवा का मकसद है कि जहां बड़े बस रूट नहीं पहुंच पाते, वहां तक भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी जा सके।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क को आया गुस्सा! टेस्ला सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details
Electric buses rolled out under Delhi Electric Vehicle Interconnector (DEVi) initiative - फोटो : Amar Ujala
क्या है देवी बस योजना
यह पहल दिल्ली सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है जिसके अंतर्गत 2025 से 2026 के बीच 2,080 (9 मीटर) इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें शुरू की जानी हैं। इसका उद्देश्य शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े के 80 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है।

इस योजना के तहत 1,456 (9 मीटर) इलेक्ट्रिक बसें तैनात की जाएंगी, जो आराम, सुविधा और पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई हैं। यह बसें सुविधाजनक परिवहन के साधन के तौर पर राजधानी को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री में 7.5% की गिरावट, लेकिन ईवी की सालाना बिक्री में 30% की बढ़त

Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details
Fleet of advanced electric buses introduced under DEVi initiative - फोटो : Amar Ujala
क्या है इन ई-बसों की खासियतें
इन देवी बसों में से प्रत्येक को यात्रियों की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए बनाया गया है। 23 सीटों वाले इस बस डिजाइन में 6 पिंक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और 13 खड़े यात्रियों को बैठाने की क्षमता होगी। ऑटोमेटेड रैम्प के साथ व्हीलचेयर स्पेस, लो-फ्लोर डिजाइन, और "नीलिंग" तकनीक जैसी विशेषताएं हैं, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलती है। अन्य सुविधाओं में रीयल-टाइम डायग्नोस्टिक्स, ऑटोमेटिक यात्री गणना, और एयर सस्पेंशन शामिल हैं। ये बसें कुशक नाला और ईस्ट विनोद नगर डिपो से संचालित होंगी, जिससे बसें दिल्ली की व्यस्त कॉलोनियों और मोहल्लों में प्रभावशाली संचालन कर सकेंगी। 

कितना होगा किराया
अपने पहले चरण में, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में 400 से अधिक DEVi कॉम्पैक्ट बसें शुरू की गई हैं, जो गाजीपुर, विनोद नगर ईस्ट और नांगलोई जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं। किराया संरचना ₹10 से ₹25 के बीच होगी, जबकि सभी महिला यात्री मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। बसों को हर 10 मिनट के नियमित अंतराल पर संचालित करने की योजना है, जिससे शहरी यात्रा अधिक विश्वसनीय और सुलभ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स

महिला ड्राइवर भी शामिल 
पीएमआई की जेंडर इनक्लूसिविटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए डीईवीआई बेड़े में महिला ड्राइवर भी शामिल की गई हैं। यह भारत के ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।

यह भी पढ़ें - Tata Nexon: पार्किंग लिफ्ट गिरने के बाद भी सुरक्षित रही टाटा नेक्सन, जानें पूरा वाकया

Delhi govt launches DEVI Bus Scheme Electric Buses in Delhi Know Details
DEVI Bus Scheme in Delhi - फोटो : Amar Ujala
हरित सार्वजनिक परिवहन की ओर अग्रसर
इन बसों का निर्माण भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी ने किया है। पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी की सीईओ डॉ. आंचल जैन ने डीईवीआई पहल की उपलब्धि के इस मौके पर कहा, "एक दिल्लीवासी के रूप में अपनी राजधानी के सतत भविष्य में योगदान देना मेरे लिए गर्व की बात है। पीएमआई में हम हमेशा देश को स्वच्छ और पर्यावरण-संवेदनशील सार्वजनिक परिवहन की ओर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। डीईवीआई प्रोजेक्ट इसी प्रतिबद्धता का विस्तार है, जिसके जरिये हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर नागरिक के लिए सुलभ, विश्वसनीय और समावेशी बना रहे हैं। हमारी बसों ने देशभर में अब तक 20 करोड़ से अधिक ग्रीन किलोमीटर की दूरी पूरी की हैं और अब देवी बस पहल के साथ हम यह अनुभव और विशेषज्ञता अपने घर दिल्ली लाए हैं।"

यह भी पढ़ें - Aston Martin DBX S: एस्टन मार्टिन DBX S भारत में लॉन्च, दमदार इंजन और नए फीचर्स के साथ आई ये लग्जरी एसयूवी 

यह भी पढ़ें - Lamborghini Temerario: लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो भारत में ₹6 करोड़ में हुई लॉन्च, जानें इस धांसू हाइब्रिड सुपरकार की खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed