फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Common Car Troubles How To Guide Is For You

Car Tips: कार की छोटी-मोटी दिक्कतों को खुद ही कर सकते हैं ठीक, टाइम के साथ बचेगा पैसा, जानें कैसे

Mon, 22 Apr 2024 03:21 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 03:21 PM IST
सार

कार चालक को अगर कार की छोटी-मोटी दिक्कतों को ठीक करना आता है तो समय के साथ पैसे की भी बचत हो जाती है। इस खबर में जानिए आप किन परेशानियों को खुद ही ठीक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Common Car Troubles How To Guide Is For You
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप अक्सर अपने वाहन से लंबी दूरी की यात्रा पर जाते रहते हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल कई बार देखा गया है कि सफर के दौरान कार में कई तरह की छोटी परेशानियां आ जाती है। ऐसे में अगर आप कार की थोड़ी बहुत जानकारी भी रखते हैं तो आप छोटी दिक्कतों को खुद ही ठीक कर सकते हैं। अगर आप कार की छोटी समस्याओं को खुद ही ठीक कर लेंगे तो इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा। नीचे जानिए कार में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी।

विज्ञापन

बैटरी की परेशानी

कार में अक्सर बैटरी की समस्या आती है। सफर से पहले कार की बैटरी को चेक करें कि क्या वो सही से काम कर रही है। अगर बैटरी हल्की होगी या फिर खत्म हो गई होगी तो आपको समय पर पता चल जाएगा। साथ ही ये भी चेक करें कि बैटरी का कनेक्शन सही से हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन का खराब होना

कार के इंजन में किसी भी तरह की खराबी पूरी गाड़ी पर असर डालती है। साथ ही फ्यूल एफिशियंसी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए कई तरह के फेक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे प्लग में स्पार्क्स, इग्नीटेशन कॉइल का खराब होना और फ्यूल इंजेक्टर्स में परेशानी होना शामिल है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको जिस सिलेंडर में खराबी हुई है, उसकी पहचान करनी होगी। इसके लिए आप ओबीडी-2 स्कैनर की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ओवरहीटिंग

कार में ओवरहीटिंग की परेशानी एक और अन्य दिक्कतों में शामिल है। ये अक्सर वाटर पंप के खराब होने, रेडिएटर और कूलिंग सिस्टम में किसी तरह की ब्लॉकेज होने पर होती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर कूलेंट लेवल की जांच करनी होगी। ये भी देखें कि कूलेंट सिस्टम में किसी तरह की लीकेज या डैमेज तो नहीं है। किसी भी उपकरण के डैमेज या खराब होने पर उसे बदल दें। 

ब्रेकिंग की समस्या

कार में अक्सर ब्रेकिंग सिस्टम की परेशानी होती है। नियमित तौर पर ब्रेक के पेड्स और रोटर्स की जांच करते रहे। अगर आप समय-समय पर ब्रेकिंग सिस्टम की जांच करते रहेंगे तो इससे आप आरामदायक और सुरक्षित सफर कर पाएंगे। ब्रेकिंग के किसी भी पार्ट में परेशानी होने पर उसे फौरन बदल देना चाहिए। 

इलेक्ट्रिकल की परेशानी

गाड़ी में इलेक्ट्रिकल की परेशानी होने पर अक्सर लाइट और डिमिंग सही से काम नहीं करते हैं। इसके साथ ही पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में आप इस परेशानी को खुद ही ठीक कर सकते हैं, इसके लिए आपको जरूरी इलेक्ट्रिकल वायरिंग चेक करनी होगी। इसका ध्यान रखना होगा कि सभी कनेक्शन सही ढंग से लगे हुए हो। अगर कुछ ज्यादा दिक्कत लगे तो एक अच्छे मैकेनिक को बुलाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed