फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Cars: 20 लाख से कम की इन प्रीमियम गाड़ियों में मिलती है सीएनजी, मारुति, ह्यूंदै, टोयोटा हैं शामिल

Tue, 08 Aug 2023 10:09 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 08 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

देश में कुछ प्रीमियम कारों में भी सीएनजी को ऑफर किया जाता है। 20 लाख रुपये से कम कीमत पर किस गाड़ी में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
CNG is available in these premium cars under 20 lakhs, Maruti, Hyundai, Toyota are included
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

मारुति, ह्यूंदै, टाटा और टोयोटा की ओर से कुछ प्रीमियम गाड़ियों में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इन कंपनियों की ओर से किस कीमत पर किस गाड़ी को सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

CNG is available in these premium cars under 20 lakhs, Maruti, Hyundai, Toyota are included
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्सटर
ह्यूंदै की ओर से हाल में लॉन्च की गई माइक्रो एसयूवी एक्सटर में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। एसयूवी के दो वैरिएंट एस और एसएक्स में सीएनजी को दिया जाता है। सीएनजी के साथ एक्सटर की कीमत की शुरूआत 8.97 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
CNG is available in these premium cars under 20 lakhs, Maruti, Hyundai, Toyota are included
मारुति बलेनो सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली बलेनो में भी सीएनजी को दिया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक में सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG is available in these premium cars under 20 lakhs, Maruti, Hyundai, Toyota are included
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति फ्रॉन्क्स
बलेनो की तरह ही फ्रॉन्क्स को भी सीएनजी के साथ मारुति की ओर से ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी सीएनजी को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिल होल्ड, ईएसपी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
CNG is available in these premium cars under 20 lakhs, Maruti, Hyundai, Toyota are included
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को भी सीएनजी के साथ लाया जाता है। बलेनो की तरह ही ग्लैंजा में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसके दो वैरिएंट्स में सीएनजी को ऑफर किया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक को सीएनजी के साथ 9.63 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed