Citroen C3 Aircross: कल होगा सिट्रॉएन की नई एसयूवी का डेब्यू, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत
सिट्रॉएन की ओर से नई एसयूवी को पेश किए जाने की तैयारी हो रही है। नई एसयूवी में क्या खूबियां दी जा सकती हैं और इसे किस कीमत पर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई एसयूवी को किस नाम से लाया जाएगा, इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं और इसे कंपनी की ओर से किस कीमत पर पेश किया जा सकता है।
पेश होगी एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी सी3 एयरक्रॉस को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे 27 अप्रैल को पेश करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कैसा होगा लुक
जानकारी के मुताबिक नई एसयूवी कंपनी की मौजूदा हैचबैक सी3 पर आधारित होगी। ऐसे में इसका डिजाइन और लुक्स भी सी3 से काफी मिलता-जुलता होगा। लेकिन इसका साइज सी3 हैचबैक से बड़ा होगा और इसे छह और सात सीटों के विकल्प में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
क्या होंगी खूबियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में कंपनी की ओर से 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, डे-नाइट आईआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट और रियर बंपर में नया डिजाइन, तीसरी रो में बेहतर हेडरूम, छह एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स को भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
कितना दमदार इंजन
एसयूवी में कंपनी की ओर से दो इंजन के विकल्प को दिया जा सकता है। इनमें से पहला विकल्प 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन हो सकता है और दूसरे विकल्प के तौर पर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है। इंजन के साथ छह स्पीड का ट्रांसमिशन मिल सकता है। एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से इसे फिलहाल पेश किया जाएगा और लॉन्च आने वाले कुछ समय में किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी एसयूवी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन इसकी संभावित कीमत आठ से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग