{"_id":"6ae5c0fc021aec5fcc08e475","slug":"gautam-singhania-accuses-maserati-of-cheating-indian-customers-amid-new-launches-says-unresolved-issue-remain-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासेराती के नए लॉन्च के बीच भड़के गौतम सिंघानिया: भारतीय ग्राहकों को क्या चेतावनी दी? कंपनी पर क्या आरोप लगाए?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मासेराती के नए लॉन्च के बीच भड़के गौतम सिंघानिया: भारतीय ग्राहकों को क्या चेतावनी दी? कंपनी पर क्या आरोप लगाए?
Sat, 31 Oct 2026 03:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:50 PM IST
सार
- इटैलियन लग्जरी कार निर्माता मासेराती ने भारत में अपनी नई प्रोडक्ट रेंज पेश कर बाजार में दोबारा सक्रियता बढ़ाई है।
- इसी बीच रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने कंपनी की आलोचना करते हुए उस पर भारतीय ग्राहकों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Gautam Singhania Accuses Maserati
- फोटो : AI
विस्तार
मासेराती (Maserati) द्वारा भारत में अपने पूरे मॉडल लाइनअप को एक साथ री-लॉन्च और अपडेट किए जाने के तुरंत बाद, रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने इतालवी सुपरकार ब्रांड पर तीखा हमला बोला है। जाने-माने कार उत्साही सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय ग्राहकों को चेतावनी दी है और मासेराती की गाड़ियों को खरीदने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गौतम सिंघानिया का यह कड़ा बयान मासेराती द्वारा 30 अक्तूबर को दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में आयोजित बड़े लॉन्च इवेंट और मुंबई में नए फ्लैगशिप शोरूम की शुरुआत के ठीक बाद आया है।
विज्ञापन
गौतम सिंघानिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में मासेराती पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं?
रेमंड प्रमुख ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में MC20 सुपरकार का एक वीडियो शेयर करते हुए कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए:- 'सुलझा नहीं मामला': सिंघानिया ने कैप्शन में लिखा, "मासेराती भारत में फिर से री-लॉन्च हो रही है। खरीदने से पहले दो बार सोचें। मेरा मुद्दा अभी भी अनसुलझा है क्योंकि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है!"
- 'भारतीयों को धोखा देने का आरोप': उन्होंने आगे लिखा, "विश्वास नहीं होता कि वे भारतीय ग्राहकों को धोखा देने के लिए वापस आ गए हैं!"
- अनसुलझा विवाद: हालांकि सिंघानिया ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी गाड़ी में असल में क्या खराबी आई थी या उन्होंने कंपनी से क्या समाधान मांगा था। लेकिन वीडियो फुटेज MC20 सुपरकार पर केंद्रित है। गौरतलब है कि गौतम सिंघानिया खुद भी मासेराती MC20 के मालिक रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मासेराती MC20 के सस्पेंशन और राइड क्वालिटी की क्या आलोचना हुई है?
सिंघानिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक प्रेजेंटर कार की राइड क्वालिटी और सस्पेंशन पर सवाल उठाता नजर आता है:- सस्पेंशन की खराब स्थिति: वीडियो में प्रेजेंटर GT मोड में बिल्स्टीन डैम्पट्रॉनिक एक्स (Bilstein DampTronic X) सस्पेंशन तकनीक पर गाड़ी चलाते हुए कहता है, "इसकी राइड क्वालिटी बेहद खराब और दर्दनाक है। ब्रिटिश रोड टेस्टर्स ने इसे कैसे सही बताया, यह मेरी समझ से परे है।"
- कैमरा हिलने का डर: कार में इतनी ज्यादा झटके लग रहे थे कि शूटिंग टीम को डर था कि गाड़ी पर लगा कैमरा हिलकर नीचे न गिर जाए।
- स्पोर्ट मोड में भी राहत नहीं: प्रेजेंटर के अनुसार, कार को 'Sport' मोड पर डालने के बाद भी सस्पेंशन में कोई सुधार नहीं हुआ और ऐसा महसूस हुआ मानो कार में सस्पेंशन ही न हो। (यह समीक्षा वीडियो में दिख रही विशेष MC20 की है, जो पूरे ब्रांड या नए लॉन्च हुए फेसलिफ्ट मॉडल्स के आधिकारिक मूल्यांकन का प्रतिनिधित्व नहीं करती)।
मासेराती के भारत विस्तार के बीच इस विवाद का क्या प्रभाव पड़ेगा?
- शोरूम लॉन्च टाइमिंग: यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब मासेराती भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी ने मुंबई में अपना तीसरा फ्लैगशिप शोरूम खोला है।
- कंपनी की प्रतिक्रिया: फिलहाल गौतम सिंघानिया की शिकायत और आरोपों पर मासेराती की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
गौतम सिंघानिया के पास कौन-कौन सी दुर्लभ और महंगी कारें हैं?
गौतम सिंघानिया देश के सबसे बड़े कार कलेक्शन रखने वाले उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके गैराज में दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव और महंगी सुपरकारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें शामिल हैं:- Ferrari LaFerrari (फेरारी लाफेरारी)
- McLaren Senna (मैकलारेन सेना)
- McLaren 720S (मैकलारेन 720S)
- Lamborghini Countach (लेम्बोर्गिनी काउंटैच)
- Ferrari 296 Speciale (फेरारी 296 स्पेशल)