{"_id":"63fc7d74fb060c18520073fd","slug":"citroen-first-electric-car-ec3-launched-in-india-know-features-range-battery-and-price-details-2023-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen Ec3: लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक सिट्रॉएन ईसी3, जानें क्या है रेंज, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen Ec3: लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक सिट्रॉएन ईसी3, जानें क्या है रेंज, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:59 PM IST
सार
सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से ईसी3 को किस कीमत पर लॉन्च किया गया, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बैटरी की रेंज क्या है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Citroen eC3 Electric Car
- फोटो : Citroen India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक ईसी3 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बैटरी को चार्ज करने के बाद कितने किलोमीटर चलाया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने इसकी क्या कीमत रखी है और बाजार में इसका मुकाबला किन इलेक्ट्रिक कारों के साथ होगा। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
लॉन्च हुई ईसी3
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से ईसी3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह सिट्रॉएन की ओर से लॉन्च की किया गया पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद है। इसके साथ ही कंपनी देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने छह महीने में आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन में किसी उत्पाद को लॉन्च किया है।
सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से 29.2KWH की बैटरी दी गई है और 3.3 किलोवॉट ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग किया गया है। घर में चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में अधिकतम 10 घंटे के आस-पास लगते हैं और डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ईसी3 को एआरएआई एमआईडीसी आई सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर की मिलती है। हालांकि इसे डीसी चार्जर के जरिए 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।
सिट्रॉएन ईसी3 में एक फ्रंट माउंटिड मोटर दी गई है 56 बीएचपी की ताकत और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जिससे यह 6.8 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
कंपनी के सीईओ और एमडी रोलैंड ने कहा कि नई सिट्रॉएन ईसी3 ऑल-इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग भारत में स्टेलेंटिस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस लॉन्च के साथ ही कंपनी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एक नई कंपनी होने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई है। स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर हमारी टीमों और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं द्वारा इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट के लिए धन्यवाद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।