फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   china police using automated valet parking robots for to remove illegally parked cars

No Parking: अवैध रूप से पार्क कार को हटा देता है यह वैलेट रोबोट, चीनी पुलिस का अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

Thu, 09 Nov 2023 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 04:37 PM IST
सार

दुनिया भर में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर टायर क्लैंप लगाना मोटर चालकों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई हो सकती है। लेकिन यह ऐसे वाहनों को हटाने के आवश्यक मकसद को पूरा नहीं करता है। इस समस्या का समाधान क्या है? तो इसका जवाब रोबोट वैलेट हो सकता है।

विज्ञापन
china police using automated valet parking robots for to remove illegally parked cars
China Police using Valet Parking Robots - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया भर में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर टायर क्लैंप लगाना मोटर चालकों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई हो सकती है। लेकिन यह ऐसे वाहनों को हटाने के आवश्यक मकसद को पूरा नहीं करता है। जुर्माना लगाने से यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि अवैध पार्किंग वाले वाहन को उस इलाके से हटा दिया गया है। और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अक्सर टोइंग करना संभव नहीं होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस समस्या का समाधान क्या है? तो इसका जवाब रोबोट वैलेट हो सकता है।
विज्ञापन


कैसे करता है काम
कई चीनी शहरों में पुलिस ने एक पहिएदार प्लेटफॉर्म तैनात करना शुरू कर दिया है। जिसे लोकप्रिय रूप से रोबोट वैलेट कहा जाता है। यह अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन के नीचे स्लाइड हो जाता है। यह इस वाहन को सही जगह पर फिर से पार्क करने के लिए इसके टायरों और निचली बॉडी पर चिपक जाता है।
विज्ञापन




बहुत सी हैं खूबियां
पारंपरिक टोइंग वाहन के बजाय इस पहिये वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के कई फायदे बताए जाते हैं। मिसाल के लिए, इसमें एक छोटा फुटप्रिंट है और इसे आसानी से उस जगह पर ले जाया जा सकता है जहां अवैध रूप से पार्क किया गया वाहन है। यह रिमोट ऑपरेशन को सपोर्ट करता है जिससे बेहतर एडजस्टमेंट हो सकता है। इससे उस वाहन को नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है जिसे खींचने की जरूरत पड़ती है। और खासतौर पर, इस प्लेटफॉर्म से अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन को आगे, पीछे, बगल में खींचने या जरूरत पड़ने पर 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। 

लगता है जुर्माना भी
स्थानीय पुलिस अधिकारी अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने और उन्हें तय पार्किंग क्षेत्रों में शिफ्ट करने के लिए टेस्टिंग के आधार पर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यह काम कार को सही जगह में पार्किंग तक सीमित नहीं है। गलती करने वाले मोटर चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाता है और उनके वाहनों को जहां शिफ्ट किया जाता है, उसके लिए पार्किंग शुल्क भी देना पड़ता है। इस तरह, यह भी एक बहुत मजबूत निवारक के रूप में काम कर सकता है। और वैश्विक शहरों के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में अपनी उपयोगिता साबित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed