Flying Taxi: चीन ने फिर मारी बाजी, उड़ाई बिना ड्राइवर वाली फ्लाइंग टैक्सी, देखें कमाल का वीडियो
Flying Taxis In China: चीन की सरकार ने देश में ऑटोनोमस एयर टैक्सी सर्विस को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही चीन में कुछ कंपनियों ने फ्लाइंग टैक्सी का वीडियो जारी किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
उड़ेंगी बिना पायलट वाली हवाई टैक्सी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की एविएशन अथॉरिटी ने EHang Holdings और Hefei Hey Airlines को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट जारी किया है। ये कंपनियां अब बिना पायलट वाली ड्रोन टैक्सी के जरिए शहरी इलाकों में साइटसीइंग टूर संचालित कर सकेंगी। यह फैसला कंपनियों द्वारा सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर खरा उतरने के बाद लिया गया है।
EHang कंपनी ने EH216-S नामक एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित की है। हाल ही में इस एयर टैक्सी की टेस्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह 16 प्रॉपेलर से लैस दो-सीटर ड्रोन टैक्सी है, जो 100 किमी/घंटा की रफ्तार से 3,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह एयरपोर्ट ट्रांसफर, पर्यटन, और शहरी परिवहन के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
China has officially entered the era of "flying taxis".
— Li Zexin (@XH_Lee23) March 31, 2025
2 Chinese companies have obtained the commercial operation certificate for autonomous passenger drones from CAAC.
China is at the forefront of the world's 4th Industrial Revolution. pic.twitter.com/POFiLTs3I1
लो-एल्टीट्यूड इकॉनमी पर ध्यान
चीन सरकार इस नई तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए कम ऊंचाई वाली लो-एल्टीट्यूड उड़ानों को बढ़ावा दे रही है। सरकार का मानना है कि यह क्षेत्र क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 6G नेटवर्क जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के साथ मिलकर देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, चीन का यह कदम वैश्विक एयर टैक्सी बाजार को नई दिशा देगा। अमेरिका, यूरोप, और अन्य देशों में भी इस क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। भारत में भी उड़ने वाली टैक्सियों को लेकर रिसर्च चल रही है, लेकिन इसकी शुरुआत में अभी समय लग सकता है।