{"_id":"681b091f1000c8189702d2f9","slug":"change-bike-spark-plug-to-increase-mileage-know-about-motorcycle-maintenance-tips-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mieage Tips: बाइक में बदलवा लेंगे 100 रुपये की ये पार्ट, तो पुरानी बाइक भी देगी झमाझम माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mieage Tips: बाइक में बदलवा लेंगे 100 रुपये की ये पार्ट, तो पुरानी बाइक भी देगी झमाझम माइलेज
Wed, 07 May 2025 12:49 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 12:49 PM IST
सार
Bike Mileage Tips: बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए रेगुलर सर्विस करवाना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी बाइक मॉडल का रिकमेंडेड सर्विस इंटरवल देखें।
विज्ञापन
बाइक के इस खराब पार्ट से घटता है माइलेज
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय पर मेंटेनेंस नहीं करने के वजह से बाइक में कई दिक्कतें आने लगती हैं। बाइक की लंबे समय तक मेंटेनेंस नहीं की जाए तो बाइक झटके लेने लगती है, बीच रास्ते में बंद होने जाती है और उसकी माइलेज भी कम हो जाती है। बाइक की माइलेज ठीक रखने के लिए इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, ऑयल फिल्टर जैसी कई चीजों को समय पर बदलवाना जरूरी है। हालांकि, एक चीज पर न ही बाइक चालक गौर करते हैं और न ही मैकेनिक। आज हम आपको बाइक में लगने वाली एक ऐसे सस्ते पार्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसे बदलवाने से बाइक स्मूथ तो चलेगी, साथ में माइलेज भी बढ़ जाएगी।
बाइक में चेंज करें 100 रुपये की ये चीज
अगर आप लंबे समय तक बाइक की सर्विस नहीं करवाते हैं या फिर अक्सर बाइक को रफ तरीके से चलाते हैं तो उसकी इंजन में लगने वाला स्पार्क प्लग (Spark Plug) जल जाता है। स्पार्ग प्लग की दिक्कत अक्सर बीएस-4 या उससे भी पुराने बिना फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम वाली बाइक्स में देखी जाती है।
यह भी पढ़ें: फैमिली बड़ी हो तो फिक्र नहीं! इन 7 सीटर कारों में समा जाएगा पूरा परिवार, मजेदार बनेगा हर सफर
विज्ञापन
बाइक के चलने से स्पार्क प्लग में कार्बन जम जाता है, जिससे बाइक झटके लेने लगती है। स्पार्क प्लग को साफ कर उसे दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा जल जाने पर उसे बदल देना ही बेहतर होता है।
मार्केट में किसी भी अच्छी कंपनी के स्पार्क प्लग की कीमत 100-120 रुपये तक होती है। जरूरत पड़ने पर आप इसे मैकेनिक से बदलवा सकते हैं।

माइलेज बढ़ा सकता है स्पार्क प्लग
- फोटो : AI
याद रखें माइलेज बढ़ाने के ये टिप्स
बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए रेगुलर सर्विस करवाना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी बाइक मॉडल का रिकमेंडेड सर्विस इंटरवल देखें। यह बाइक के मैनुअल पर लिखा होता है। यदि आपके पास मैनुअल नहीं है तो आप इंटरनेट पर अपनी बाइक मॉडल का नाम डालकर सर्विस इंटरवल सर्च कर सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि बाइक को कितने समय में सर्विस करवाते रहना है।
यह भी पढ़ें: चलती सड़क पर छोटा-सा गड्ढा लील सकता है पूरी गाड़ी, आप न करें इस ऑटो ड्राइवर जैसी गलती
बेहतर माइलेज के लिए बाइक के टायरों में हमेशा सही एयर प्रेशर रखें। सर्विसिंग के समय बाइक के चेन को ल्यूब करवाएं। इससे बाइक खुलकर चलेगी। इसके अलावा, इंजन ऑयल कब चेंज करना है, इसका भी ध्यान रखें।