फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   small pothole on road can sink a vehicle completely do not drive over them Ahmedabad auto rickshaw accident

Pothole Risk: चलती सड़क पर छोटा-सा गड्ढा लील सकता है पूरी गाड़ी, आप न करें इस ऑटो ड्राइवर जैसी गलती

Tue, 06 May 2025 06:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 06:06 PM IST
सार

Pothole Accident: सड़क पर एक छोटा-सा दिखने वाला गड्ढा भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। अहमदाबाद में एक ऑटो चालक ने एक ऐसे ही हादसे में बचने के बाद आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
small pothole on road can sink a vehicle completely do not drive over them Ahmedabad auto rickshaw accident
सड़क के गड्ढे में समा गया ऑटोरिक्शा - फोटो : AI

विस्तार

आजकल चलती सड़क पर कौन-सी दुर्घटना हो जाए यह कोई नहीं जानता। साफ-सुथरी और चमकदार दिखने वाली 6 लेन हाईवे भी कुछ सेकेंड्स में आपकी लाखों की गाड़ी को लील सकती है। हाल ही में अहमदाबाद के मकरबा मेन रोड पर सोमवार को एक खतरनाक हादसा हो गया, जब चलती सड़क अचानक धंस गई। इस सड़क धंसने की घटना में एक ऑटोरिक्शा गड्ढे में समा गया। ऑटो चालक को चेहरे पर चोटें आईं लेकिन वह किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


यह हादसा शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक मकरबा मेन रोड पर हुआ। हादसे के वक्त ऑटोरिक्शा सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और ऑटो उसमें आधा समा गया। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा गड्ढे में धंसा गया, जबकि पिछले दोनों पहिए हवा में झूलने लगे। गनिमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


सिर्फ 6 महीने पहले बनी थी सड़क
इस हादसे ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस रोड पर यह घटना हुई, उसका निर्माण महज छह महीने पहले ही हुआ था और वह भी छह लेन की चौड़ी सड़क के तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल ऑटो चालक रंजीतभाई ने बताया कि वह रोज की तरह ऑटो चला रहा था। तभी उसे सड़क पर एक छोटा सा गड्ढा दिखा। उसे लगा कि वह उसके ऊपर से निकल जाएगा, लेकिन जैसे ही ऑटो उस गड्ढे से गुजरने लगी, तभी अचानक नीचे से पूरी सड़क बैठ गई और ऑटो उसमें गिर गया।

यह भी पढ़ें: फैमिली बड़ी हो तो फिक्र नहीं! इन 7 सीटर कारों में समा जाएगा पूरा परिवार, मजेदार बनेगा हर सफर

रंजीतभाई ने आगे बताया कि हादसे के दौरान उनका सिर ऑटो के शीशे से टकरा गया, जिससे चेहरे पर कट लग गए और खून बहने लगा। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने जब यह नजारा देखा तो सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और लोग घटनास्थल की ओर देखने और फोटो खींचने लगे।


सड़क पर दिखे गड्ढा तो न करें ये काम
अगर आपको भी गाड़ी चलाते वक्त सड़क पर ऐसा गड्ढा दिखे तो उसके ऊपर से निकलने की कोशिश न करें। इस स्थिती में गड्ढे के नजदीक जाना भी खतरनाक हो सकता है। बरसात में अक्सर सड़कों के नीचे मिट्टी के बैठने से ऐसे गड्ढे बन जाते हैं। ये गड्ढे ऊपर से देखने में तो छोटे दिखते हैं, लेकिन अंदर काफी बड़े होते हैं। ये इतने बड़े हो सकते हैं कि पूरी गाड़ी को समा सकते हैं। अगर आपको भी किसी हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान ऐसा गड्ढा दिखे तो उसके ऊपर से निकलने की कोशिश न करें। आप तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि सड़क का घेराव कर किसी बड़े हादसे के लोगों को बचाया जा सके।

इस तरह के हादसे अक्सर खराब क्वालिटी की सड़कों पर होते हैं, जिन्हें बनाने में कई मानकों पर ध्यान नहीं दिया जाता। यह हादसा भारत में बनने वाली सड़कों के टिकाऊपन पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed