फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Centre notifies rules for Radar equipment for measurement of speed of vehicles to come into force from Jul 1

Traffic Radar: एक जुलाई से ट्रैफिक रडार उपकरणों के लिए नए नियम होंगे लागू, जानें आपको कैसे होगा फायदा

Sat, 19 Apr 2025 12:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

सरकार ने एलान किया है कि देशभर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक रडार उपकरणों के अनिवार्य सत्यापन और स्टैम्पिंग से जुड़े नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
Centre notifies rules for Radar equipment for measurement of speed of vehicles to come into force from Jul 1
Highway surveillance camera overlooking traffic flow - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरकार ने एलान किया है कि देशभर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक रडार उपकरणों के अनिवार्य सत्यापन और स्टैम्पिंग से जुड़े नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू किए जाएंगे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ये नियम भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान, क्षेत्रीय रेफरेंस प्रयोगशालाओं, उपकरण निर्माताओं और वाहन प्रमाणन संगठनों जैसे विभिन्न हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के बाद अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि "ये नियम 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे ताकि उद्योगों और प्रवर्तन एजेंसियों को इन प्रावधानों के पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toll Tax: क्या सच में एक मई से देशभर में लागू हो रही है सैटेलाइट टोल प्रणाली? सरकार ने साफ की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

किन उपकरणों पर लागू होंगे ये नियम?
ये नए नियम 'विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011' के तहत लाए गए हैं और खासतौर पर उन 'माइक्रोवेव डॉप्लर रडार उपकरणों' पर लागू होंगे, जिनका इस्तेमाल सड़कों पर वाहनों की रफ्तार नापने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।

नियमों में तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी बेहद बारीकियां तय की गई हैं। इनमें यह सुनिश्चित किया गया है कि उपकरणों की कैलिब्रेशन (माप सटीकता), अलग-अलग पर्यावरणीय परिस्थितियों में स्थिर संचालन और छेड़छाड़ से सुरक्षा पुख्ता हो। इन कदमों से तकनीकी विश्वसनीयता और कानूनी जवाबदेही की मजबूत संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Porsche Macan: भारत में बंद हुआ पोर्शे मैकेन का पेट्रोल वेरिएंट, कीमत हैं करोड़ों में, जानें पूरी डिटेल्स

क्या होगा नए ढांचे का असर?
नए नियमों के तहत अब हर स्पीड मापन उपकरण को उपयोग में लाने से पहले अनिवार्य तौर पर सत्यापन (वेरिफिकेशन) और सरकारी स्टैम्पिंग करानी होगी। इसका मकसद यह है कि वाहन की गति और दूरी के माप बिल्कुल सटीक हों ताकि ट्रैफिक कानूनों का निष्पक्ष तरीके से पालन हो सके।

आम जनता को क्या फायदा होगा?
साधारण नागरिकों के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गति मापन उपकरणों के सटीक सत्यापन के बाद ही चालान किए जाएंगे। इससे गलत तरीके से कटने वाले चालानों की गुंजाइश बहुत कम हो जाएगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RR 310: टीवीएस ने लॉन्च की नई 2025 अपाचे RR 310, जानें क्या है खास

उद्योगों के लिए नए अवसर
जो उद्योग रडार आधारित गति मापन उपकरण बनाते हैं, उनके लिए अब एक स्पष्ट तकनीकी और नियामकीय ढांचा तैयार हो गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। इससे उत्पादों की गुणवत्ता और भरोसेमंदता बढ़ेगी।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए मजबूत सहारा
पुलिस और ट्रैफिक विभाग जैसी एजेंसियों के लिए सत्यापित और स्टैम्प किए हुए उपकरणों का इस्तेमाल उनके काम को और ज्यादा प्रभावी और विश्वसनीय बनाएगा। इससे न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें - Honda Elevate and Amaze CNG: होंडा की नई पेशकश, अब एलिवेट और अमेज में भी मिलेगा सीएनजी ऑप्शन, जानें अहम बातें

ट्रैफिक प्रबंधन में डेटा-आधारित गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम
यह पहल ट्रैफिक मैनेजमेंट में डेटा-आधारित गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी, राजमार्गों पर अनुशासन बढ़ेगा और सड़क दुर्घटनाओं, वाहन क्षति और इंफ्रास्ट्रक्चर के नुकसान से जुड़ी सामाजिक और आर्थिक लागतों को भी काफी हद तक घटाया जा सकेगा। यह आखिरकार सतत आर्थिक विकास में सहयोग करेगा। 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed