फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Elevate SUV and Honda Amaze Sedan launched with CNG option Knoe Details

Honda Elevate and Amaze CNG: होंडा की नई पेशकश, अब एलिवेट और अमेज में भी मिलेगा सीएनजी ऑप्शन, जानें अहम बातें

Fri, 18 Apr 2025 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 01:57 PM IST
सार

Honda (होंडा) ने आधिकारिक तौर पर अपनी दो गाड़ियों Elevate (एलिवेट) और Amaze (अमेज) के साथ सीएनजी सेगमेंट में कदम रख दिया है। लेकिन यहां एक छोटा सा ट्विस्ट है।

विज्ञापन
Honda Elevate SUV and Honda Amaze Sedan launched with CNG option Knoe Details
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars

विस्तार

Honda (होंडा) ने आधिकारिक तौर पर अपनी दो गाड़ियों Elevate (एलिवेट) और Amaze (अमेज) के साथ सीएनजी सेगमेंट में कदम रख दिया है। लेकिन यहां एक छोटा सा ट्विस्ट है। बाकी कंपनियों की तरह होंडा ने फैक्ट्री से तैयार सीएजी वेरिएंट नहीं उतारे हैं। बल्कि, होंडा एलिवेट और अमेज में डीलर लेवल पर रेट्रोफिटेड सीएनजी किट लगाई जा रही है। यानी अगर आप इन गाड़ियों का सीएनजी वर्जन लेना चाहते हैं तो इसके लिए एक खास प्रक्रिया अपनानी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Auto Sales: भारत में बदल रहा है वाहन खरीदने का तरीका, ग्राहक गुणवत्ता और सुरक्षा को दे रहे तवज्जो, रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
Trending Videos

होंडा एलिवेट और अमेज सीएनजी: अहम डिटेल्स
होंडा का कहना है कि इन गाड़ियों में जो सीएनजी किट लगाई जा रही हैं, वे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। लेकिन ध्यान दें कि इन गाड़ियों को ऑनलाइन बुक नहीं किया जा सकता। अगर आपको सीएनजी वर्जन चाहिए, तो आपको सीधे डीलरशिप पर जाना होगा और वहीं से बुकिंग करानी होगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Honda Elevate SUV and Honda Amaze Sedan launched with CNG option Knoe Details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
इंजन पावर और गियरबॉक्स
एक और जरूरी बात, होंडा एलिवेट और अमेज का सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही मिलेगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एलिवेट में वही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन रहेगा और अमेज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन। हालांकि, कंपनी ने अब तक पावर और टॉर्क के आंकड़े नहीं बताए हैं। लेकिन ये तय है कि सीएनजी पर चलाते समय थोड़ा बहुत पावर में फर्क महसूस होगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन

डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं
गाड़ियों का एक्सटीरियर और इंटीरियर लगभग वैसा ही रहेगा जैसा पेट्रोल वर्जन में है। बस एक छोटा सा बदलाव होगा, एक स्विच मिलेगा जिससे पेट्रोल और सीएनजी मोड के बीच टॉगल किया जा सकेगा, और बूट में एक सीएनजी टैंक फिट किया जाएगा। इसका मतलब है कि कार के डिक्की स्पेस में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन बदले में आपको ज्यादा क्लीन और एफिशिएंट फ्यूल मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई नई स्कोडा कोडियाक, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स 

Honda Elevate SUV and Honda Amaze Sedan launched with CNG option Knoe Details
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
कीमत का अब तक नहीं हुआ खुलासा
होंडा ने फिलहाल इन सीएनजी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान नहीं किया है। बाजार में होंडा एलिवेट का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे मॉडल्स से है। वहीं, होंडा अमेज का सामना मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगोर और ह्यूंदै ऑरा जैसी गाड़ियों से होगा, जो पहले से ही सीएनजी ऑप्शन के साथ आती हैं। 

यह भी पढ़ें - Highways: नितिन गडकरी ने कहा- भारत का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग बनाना है, भौतिक टोल प्लाजा हटाए जाएंगे 

यह भी पढ़ें - Car AC Gas: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed