फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Centre issues scheme guidelines to support pilot projects based on use of green hydrogen as fuel in transport

Hydrogen Fuel: केंद्र ने परिवहन क्षेत्र में हाइड्रोजन ईंधन इस्तेमाल करने की बनाई योजना, जारी किए दिशानिर्देश

Thu, 15 Feb 2024 11:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 11:09 PM IST
सार

सरकार ने बसों, ट्रकों और चार-पहिया वाहनों में ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन के इस्तेमाल पर आधारित पायलट परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए योजना दिशानिर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Centre issues scheme guidelines to support pilot projects based on use of green hydrogen as fuel in transport
Hydrogen fuel bus - फोटो : Utility Center (For Representation only)

विस्तार

सरकार ने बुधवार को बसों, ट्रकों और चार-पहिया वाहनों में ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन (हरित हाइड्रोजन) के इस्तेमाल पर आधारित पायलट परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए योजना दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन


नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के एक बयान में कहा गया है कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 तक कुल 496 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ लागू की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सरकार परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए पायलट परियोजनाओं को शुरू करने के लिए दिशानिर्देश लेकर आई है।

बयान के अनुसार, "हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लिए परिवहन क्षेत्र में पायलट परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए योजना दिशानिर्देश" मंत्रालय द्वारा 14 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रोलाइजर की घटती लागत के साथ, यह उम्मीद है कि ग्रीन हाइड्रोजन पर आधारित वाहन अगले कुछ वर्षों में लागत-प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।

भविष्य की अर्थव्यवस्थाओं के पैमाने और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों के क्षेत्र में तेजी से तकनीकी प्रगति से हरित हाइड्रोजन पर आधारित परिवहन की व्यवहार्यता में और सुधार होने की संभावना है।

इसे ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, अन्य पहलों के साथ, MNRE परिवहन क्षेत्र में जीवाश्म ईंधनों को हरित हाइड्रोजन और उसके डेरिवेटिव के साथ बदलने के लिए पायलट परियोजनाओं को लागू करेगा।

इन पायलट परियोजनाओं को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और योजना को लागू करने वाली एजेंसियों (SIAs) के जरिए लागू किया जाएगा।

यह ईंधन सेल-आधारित प्रॉपल्शन टेक्नोलॉजी / इंटरनल कंब्शन इंजन-आधारित प्रॉपल्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित बसों, ट्रकों और चार-पहिया वाहनों में ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास का समर्थन करेगा।
 

Centre issues scheme guidelines to support pilot projects based on use of green hydrogen as fuel in transport
Hydrogen Fuel Cell Technology Bus - फोटो : Social Media
इस योजना का दूसरा प्रमुख क्षेत्र हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशनों जैसे बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करना है।

योजना परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए हाइड्रोजन के किसी अन्य अभिनव इस्तेमाल का समर्थन करेगी। जैसे कि ऑटोमोबाइल ईंधन में ग्रीन हाइड्रोजन पर आधारित मीथेनॉल/इथेनॉल का मिश्रण और ग्रीन हाइड्रोजन से हासिल अन्य सिंथेटिक ईंधन।

प्रस्तावित पायलट परियोजनाओं के जरिए परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल से ईंधन भरने की सुविधाओं और वितरण बुनियादी ढांचे सहित जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा। जिसकी वजह से परिवहन क्षेत्र में एक ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम स्थापित होगा।

बयान में कहा गया है कि आने वाले वर्षों में हरित हाइड्रोजन उत्पादन लागत में अपेक्षित कमी के साथ, परिवहन क्षेत्र में इसके इस्तेमाल में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed