फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Washing Fine Gurugram Municipal Corporation of Gurugram imposes penalty to deter people from wasting water

Car Washing: पीने के पानी से कार धोने पर लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना, बंगलूरू के बाद गुरुग्राम में भी सख्ती

Tue, 28 May 2024 01:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 01:35 PM IST
सार

अगर आप पीने के साफ पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं, तो ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। गुरुग्राम में पीने के पानी से कार धोने पर 5,000 रुपये का भारी जुर्मा लग सकता है।

विज्ञापन
Car Washing Fine Gurugram Municipal Corporation of Gurugram imposes penalty to deter people from wasting water
Car Washing - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप पीने के साफ पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं, तो ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। गुरुग्राम में पीने के पानी से कार धोने पर 5,000 रुपये का भारी जुर्मा लग सकता है। गुरुग्राम के नगर निकाय, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ गुरुग्राम (एमसीजी) ने एलान किया है कि क्षेत्र में गंभीर जल संकट के बीच लोगों को पानी बर्बाद करने से रोकने के लिए जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली-एनसीआर के आईटी हब में कई आवासीय परिसर पिछले कुछ हफ्तों में गर्मी के चरम सीमा पर पहुंचने के कारण पानी की आपूर्ति में कमी की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम के नगर निकाय ने लोगों से हर दिन सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच अपने वाहनों को पीने योग्य पानी से नहीं धोने का आग्रह किया है। एमसीजी गुरुग्राम के निवासियों पर 5,000 का जुर्माना लगाएगा, अगर उन्हें इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया। नगर निकाय ने बार-बार आदेश का उल्लंघन करने वालों के लिए पानी का कनेक्शन हटाने की चेतावनी भी दी है। उनसे जुर्माने के रूप में 5,000 रुपये और कनेक्शन बहाल करने के लिए अतिरिक्त 1,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नगर निकाय के अनुसार, गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में सप्लाई लाइनों पर सीधे तौर पर मोटर और पंपों को बड़े पैमाने पर लगाए जाने से भी जल संकट पैदा हो गया है। इस उल्लंघन की वजह से अक्सर मेन सप्लाई लाइन से पानी का दबाव कम हो जाता है। एमसीजी के आयुक्त नरहरी सिंह बांगर ने कहा कि नगर निकाय गुरुग्राम में अनधिकृत कार वाश केंद्रों पर भी कार्रवाई करेगा। ऐसे केंद्रों को सील कर दिया जाएगा और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम के नगर निकाय ने कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवेज बोर्ड के नक्शेकदम पर चलते हुए इसी साल मार्च में इसी तरह का जुर्माना लागू किया था। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हाल ही में भीषण जल संकट देखा गया था। क्योंकि वहां भूजल स्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। राज्य के जल बोर्ड के फैसले का उल्लंघन करते हुए कार धोने के लिए पीने के पानी का इस्तेमाल करने वालों पर शहर के नगर निकाय ने 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed