फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars

Chip Crisis: इन कारों की है जबरदस्त मांग, लेकिन कंपनी डिलीवर करने में ले सकती है दो साल तक का समय

Tue, 07 Jun 2022 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 03:22 PM IST
सार

वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी, ग्लोबल सप्लाई चेन जैसे मुद्दों से कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। अगर आप आज एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मॉडल के आधार पर 6 महीने से लेकर 2 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुआ है। साथ ही साथ कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन और मौजूदा सेमीकंडक्टर चिप की कमी जैसे मुद्दों से जूझ रही है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है, जिससे कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। अगर आप आज एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मॉडल के आधार पर 6 महीने से लेकर 2 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
हाल के दिनों में एसयूवी की मांग में तेजी आई है। लेकिन Volkswagen और Skoda जैसी कंपनियों ने सेडान सेगमेंट में नए कार लॉन्च कर ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे बढ़ रही है और चुनौतियों का सामना कर रही है। 

कोविड-19 के बाद से सेमिकंडक्टर चिप की किल्लत से पूरी दुनिया जूझ रही है। ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके बाद यूक्रेन-रूस का युद्ध और चीन में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों की वजह से चुनौतियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इन सब समस्याओं ने एक साथ मिलकर वाहन उद्योग की मुश्किलों में इजाफा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Maruti Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
चिप का संकट गहराया
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि इन सब समस्याओं के बीच देरी का मुख्य कारण सेमीकंडक्टर की कमी रही। इसकी वजह से सप्लाई कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि ये चुनौतियां कुछ समय तक जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition - फोटो : Hyundai
इन कारों का वेटिंग पीरियड - 1 से 2 महीना
हैचबैक या सेडान सेगमेंट में कुछ मॉडल जैसे Hyundai Grand i10 Nios, Maruti Suzuki Celerio, WagonR, Tata Tigor पर वेटिंग पीरियड एक या दो महीना है। जानकारों का कहना है कि सेमिकंडक्टर चिप की कमी साल 2023 या 2024 तक बनी रह सकती है। इसलिए नई कार खरीदने वालों के लिए फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं हैं। 

car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
इन कारों का वेटिंग पीरियड - 6 महीना
सामान्य तौर पर वाहनों की डिलीवरी में देरी कॉम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम कार सेगमेंट में होती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार XUV700, Mahindra Thar के अलावा, ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी Hyundai Creta या Venue (अपकमिंग न्यू वर्जन), मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Maruti Suzuki Ertiga  जैसी कारों में कम से कम छह महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

car waiting period may 2022 car waiting period in india chip crisis in india chip shortage 2022 cars semiconductor chip shortage cars
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
डेढ़ साल से ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कारें
हाल ही में महिंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उसकी Thar और XUV700 जैसी एसयूवी की बाजार में बंपर मांग दर्ज की गई है। कंपनी की एसयूवी रेंज में बुकिंग की कुल संख्या 1,70,000 से ज्यादा है। थार सहित इसके कुछ ब्रांडों का वेटिंग पीरियड 6 से 9 महीने है। जबकि एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड 18-24 महीने तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed