Car Tips: कार को सुरक्षित करने के लिए कैसे करें डैशकैम इंस्टाल, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
कार को सुरक्षित बनाने के लिए आजकल कई तरह के फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी कार में डैशकैम फीचर नहीं है तो यहां दिए गए कुछ स्टेप्स को पूरा करके आसानी से खुद ही डैशकैम को कार में इंस्टाल कर सकते हैं।
विस्तार
ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार निर्माताओं से लेकर कार खरीदने वाले तक गाड़ी की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि आजकल बाजार में आने वाली कारों में सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए होते हैं। काफी लोग कार खरीदने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स की जानकारी हासिल करते हैं। सुरक्षा के लिए डैशकैम एक बेसिक फीचर बन चुका है। ऐसे में अगर आपकी कार में सुरक्षा के लिए डैशकैम नहीं दिया गया है तो आप डैशकैम को कार में इंस्टाल कर सकते हैं।
डैशकैम की बैटरी करें चार्ज
कार में डैशकैम लगाने से पहले उसकी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर लें। डैशकैम की बैटरी को आप कार के सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं। कार का इंजन बंद होने पर इसकी पावर को भी बंद रखना चाहिए।
डैशकैम के लिए सही जगह
डैशकैम को कार में सही जगह पर लगाए। डैशकैम कार ड्राइवर की पहुंच में होना चाहिए। साथ ही आगे बैठे यात्री की सीध में हो सकता है। हालांकि, ड्राइवर की देखने की रेंज में इसे नहीं लगाना चाहिए। डैशकैम कार के रियरव्यू मिरर के तहत आए तो ये सही स्थान होता है। इसे डैशबोर्ड पर भी रखा जा सकता है।
डैशकैम की सॉकेट की लंबाई जांचें
डैशकैम को कार में लगाने से पहले उसकी केबल की लंबाई चेक करें। इसका ध्यान रखें कि डैशकैम की केबल 12वी सॉकेट तक आसानी से पहुंच जाए। इसके साथ ही डैशकैम की केबल एकदम सीधी होनी चाहिए।
डैशकैम की क्लिप, रुट और हाइड को देखें
अक्सर डैशकैम के साथ क्लिप का भी ध्यान रखें। साथ ही केबल विंडस्क्रीन से दूर रखें। केबल ड्राइवर के व्यू एरिया में नहीं आनी चाहिए। अंत में जब डैशकैम पूरी तरह से लग जाए तो अपनी कार को कुछ किलोमीटर तक चलाएं। इससे पता चलेगा कि डैशकैम कैसी कंडीशन में काम कर रहा है या फिर नहीं।