फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car mileage increase tips low weight engine service know details

Car Mileage Tips: बरसात के मौसम में कैसे बढ़ाएं कार की माइलेज, काम आ सकते हैं ये खास तरीके

Sat, 03 Aug 2024 11:48 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

मानसून के मौसम में कार की माइलेज किस तरह से बढ़ाएं। अगर आप इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो आपको इस खबर से जानकारी मिल सकती है। कार की माइलेज बढ़ाने के लिए इन तरीकों को जरूर फॉलो करें। 

विज्ञापन
car mileage increase tips low weight engine service know details
Car Mileage Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश के ज्यादातर राज्यों में बरसात का सिलसिला शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान वाहन चलाना थोड़ा मुश्किल होता है। वाहन चालक को बारिश में देखने में परेशानी होती है, क्योंकि बारिश का पानी कार की विंडशील्ड पर लगातार गिरता रहता है। हालांकि, वाइपर्स काम करते हैं, मगर फिर भी वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, इस दौरान कई लोग कम माइलेज की समस्या की वजह से परेशान रहते हैं, अगर आप कार की माइलेज बढ़ाने के उपाय तलाश रहे हैं तो आपको यहां पर अच्छी जानकारी मिल सकती है। 

विज्ञापन

कार की नियमित सर्विस

मानसून के दौरान काफी लोग कार की सर्विस को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, कार की नियमित सर्विस से गाड़ी की छोटी-मोटी परेशानी को सही समय पर दूर किया जा सकता है। ऐसे में कार के इंजन की क्षमता बढ़ती है और  कार की माइलेज पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा वजन से रहें दूर

अक्सर देखा गया है कि काफी लोग कार में काफी अतिरिक्त सामान को अपने साथ लेकर चलते हैं, मगर उस सामान की कोई जरूरत नहीं होती है। ऐसे में कार में जितना कम वजन होगा, गाड़ी के इंजन को उतनी ही कम ताकत लगानी पड़ेगी। कार की सीटों पर गैर-जरूरी वजन को रखने से बचना चाहिए, इस ट्रिक का इस्तेमाल करके कार की माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

टायरों का रखें ध्यान

बरसात के दौरान कार के टायर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बारिश के समय में टायरों का खास ध्यान रखते हैं तो कार की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। बेहद ही कम लोग टायरों पर ध्यान देते हैं, मगर टायरों की खराब गुणवत्ता की वजह से माइलेज कम हो जाती है। कार की माइलेज बढ़ाने के लिए टायरों में किसी भी तरह की लीकेज या पंक्चर नहीं होना चाहिए। टायरों में एयर प्रेशर सही मात्रा में होना चाहिए। 

गति और गियर का रखें ख्याल

बारिश के दौरान काफी लोग वाहन को तेज गति से चलाने की कोशिश करते हैं, मगर यह गलत तरीका है। अगर आप वाहन को सही गति के साथ चलाएंगे तो इससे माइलेज पर अच्छा असर पड़ता है। साथ ही कोशिश करें कि कार के ब्रेक और गियर लीवर को सही समय पर बदलें। कार का गियर अगर सही गति के साथ बदला जाए तो इससे माइलेज पर असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed