Car Mileage Tips: बरसात के मौसम में कैसे बढ़ाएं कार की माइलेज, काम आ सकते हैं ये खास तरीके
मानसून के मौसम में कार की माइलेज किस तरह से बढ़ाएं। अगर आप इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो आपको इस खबर से जानकारी मिल सकती है। कार की माइलेज बढ़ाने के लिए इन तरीकों को जरूर फॉलो करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ज्यादातर राज्यों में बरसात का सिलसिला शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान वाहन चलाना थोड़ा मुश्किल होता है। वाहन चालक को बारिश में देखने में परेशानी होती है, क्योंकि बारिश का पानी कार की विंडशील्ड पर लगातार गिरता रहता है। हालांकि, वाइपर्स काम करते हैं, मगर फिर भी वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, इस दौरान कई लोग कम माइलेज की समस्या की वजह से परेशान रहते हैं, अगर आप कार की माइलेज बढ़ाने के उपाय तलाश रहे हैं तो आपको यहां पर अच्छी जानकारी मिल सकती है।
कार की नियमित सर्विस
मानसून के दौरान काफी लोग कार की सर्विस को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, कार की नियमित सर्विस से गाड़ी की छोटी-मोटी परेशानी को सही समय पर दूर किया जा सकता है। ऐसे में कार के इंजन की क्षमता बढ़ती है और कार की माइलेज पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
ज्यादा वजन से रहें दूर
अक्सर देखा गया है कि काफी लोग कार में काफी अतिरिक्त सामान को अपने साथ लेकर चलते हैं, मगर उस सामान की कोई जरूरत नहीं होती है। ऐसे में कार में जितना कम वजन होगा, गाड़ी के इंजन को उतनी ही कम ताकत लगानी पड़ेगी। कार की सीटों पर गैर-जरूरी वजन को रखने से बचना चाहिए, इस ट्रिक का इस्तेमाल करके कार की माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।
टायरों का रखें ध्यान
बरसात के दौरान कार के टायर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बारिश के समय में टायरों का खास ध्यान रखते हैं तो कार की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। बेहद ही कम लोग टायरों पर ध्यान देते हैं, मगर टायरों की खराब गुणवत्ता की वजह से माइलेज कम हो जाती है। कार की माइलेज बढ़ाने के लिए टायरों में किसी भी तरह की लीकेज या पंक्चर नहीं होना चाहिए। टायरों में एयर प्रेशर सही मात्रा में होना चाहिए।
गति और गियर का रखें ख्याल
बारिश के दौरान काफी लोग वाहन को तेज गति से चलाने की कोशिश करते हैं, मगर यह गलत तरीका है। अगर आप वाहन को सही गति के साथ चलाएंगे तो इससे माइलेज पर अच्छा असर पड़ता है। साथ ही कोशिश करें कि कार के ब्रेक और गियर लीवर को सही समय पर बदलें। कार का गियर अगर सही गति के साथ बदला जाए तो इससे माइलेज पर असर पड़ता है।