{"_id":"5888e57f4f1c1b9e7dcf49d1","slug":"nissan-gt-r-creates-world-s-largest-ever-country-map","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक विदेशी कार कंपनी ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया गणतंत्र, हर कोई बोल उठा जय हिन्द","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एक विदेशी कार कंपनी ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया गणतंत्र, हर कोई बोल उठा जय हिन्द
Auto Desk, Amar ujala, New Delhi
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
निसान
- फोटो : Nissan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग रूप भेष-भूषा चाहे अनेक हैं। भारत के हर जन-मन में जय हिन्द बसता है। लेकिन जब ये देश भक्ति बिज़नेस के कारण ही सही पर जब किसी विदेशी में नज़र आता है तो जोश दुगुना हो जाता है। हम जब अपना 68 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो इसी बीच जापानी कंपनी निसान ने अपनी लोकप्रिय सुपरकार जीटी-R से रेत के एक बड़े क्षेत्रफल पर भारत का सबसे बड़ा नक्शा बनाकर एक अलग कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन
लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ये कारनामा
निसान
- फोटो : Nissan
इसके जरिये कंपनी ने लिम्का बुक ऑफ़ इंडिया रिकार्ड्स में अपनी जगह बनाई है। पूरी दुनिया में अब तक किसी भी देश का इतना बड़ा नक्शा नहीं बनाया गया था। यह रिकॉर्ड को राजस्थान की सांभर झील के सूखे पडी एक धुल भरे बड़े क्षेत्रफल पर बनाया गया। इस कार द्वारा ड्राइविंग के दौरान ड्रा किये गया इस मैप का पूरा विडियो भी शूट किया गया। इस पूरी ड्राइव को ड्रोन के सहारे रिकॉर्ड किया गया। इस रिकॉर्ड को 2018 में प्रकाशित होने वाले लिम्का बुक में पब्लिश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
565 HP की जबरदस्त शक्ति देती है ये कार
निसान
- फोटो : Nissan
भारत के इस नक़्शे का आकार लगभग 3 किलोमीटर लंबा और 2.8 किलोमीटर चौड़ा था। इसकी बाहरी परिधि 14.7 किलोमीटर की रही। इस रिकॉर्ड को जज करने के लिए लिम्का बुक के अधिकारी भी मौजूद रहे। GT-R में 3.8 लीटर का ट्विन टर्बो वी 6 इंजन लगा है जो की 565 HP की शक्ति देता है। इस कार को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया।