{"_id":"588b1cf24f1c1bde3bcf5abb","slug":"maruti-suzuki-expands-best-selling-wagonr-family-with-a-vxi-variant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ने वैगनआर में जोड़ा एक और वेरिएंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति सुजुकी ने वैगनआर में जोड़ा एक और वेरिएंट
Auto Desk / Amar Ujala / New Delhi
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
मारुति सुजुकी वैगनआर
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सालों से बिक्री के मामले में टॉप टेन कारों में शामिल अपनी लोकप्रिय वैगनआर में एक और वेरिएंट वीएक्सआई प्लस जोड़ दिया है। यह वेरिएंट ऑटोमेटिक व मैनुअल दोनों ही ट्रांसमिशन विकल्पों में मौजूद है। वीएक्सआई प्लस मैनुअल की कीमत 4 लाख 69 हजार 840 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है तथा जबकि ऑटो गियर शिफ्ट वाली वीएक्सआई प्लस की कीमत कंपनी ने 5 लाख 17 हजार 253 रुपये रखी है।
विज्ञापन
वीएक्सआई प्लस में क्या है खास
मारुति सुजुकी वैगनआर वीएक्सआई+
- फोटो : Maruti Suzuki
वीएक्सआई प्लस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस विद ईबीडी, न्यू ड्यूल टोन इंटीरियर पियानो ब्लैक फिनिश के साथ, प्रोजेक्टर हेडलैंप स्टाइलिश ग्रिल रेफलेक्टर के साथ, एलॉय व्हील और साइड स्कर्टस व एजीएस जैसे फीचर इसे एक प्रीमियम कार बनाते हैं।
वैगनआर को मारुति ने 2015 में ऑटो गियर शिफ्ट के साथ पेश किया था। पिछले कुछ सालों से यह भारत में बिकने वाली टॉप फाइव सेलिंग कारों मे शामिल है। 2016-17 की बात करें तो वैगनआर की दिसंबर 2016 तक कुल 1 लाख 31 हजार 756 यूनिट की बिक्री हुई है। मिडनाइट ब्लू के साथ अब यह कार सात रंगों में उपलब्ध है।
कीमत
वेरिएंट ट्रांसमिशन कीमत
वीएक्सआई+ मैनुअल 4,69,840
वीएक्सआई+(O) मैनुअल 4,89,072
वीएक्सआई+एजीएस ऑटोमेटिक 5,17,253
वीएक्सआई+ एजीएस(o) ऑटोमेटिक 5,36,486
नोटः-सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली।
वैगनआर को मारुति ने 2015 में ऑटो गियर शिफ्ट के साथ पेश किया था। पिछले कुछ सालों से यह भारत में बिकने वाली टॉप फाइव सेलिंग कारों मे शामिल है। 2016-17 की बात करें तो वैगनआर की दिसंबर 2016 तक कुल 1 लाख 31 हजार 756 यूनिट की बिक्री हुई है। मिडनाइट ब्लू के साथ अब यह कार सात रंगों में उपलब्ध है।
कीमत
वेरिएंट ट्रांसमिशन कीमत
वीएक्सआई+ मैनुअल 4,69,840
वीएक्सआई+(O) मैनुअल 4,89,072
वीएक्सआई+एजीएस ऑटोमेटिक 5,17,253
वीएक्सआई+ एजीएस(o) ऑटोमेटिक 5,36,486
नोटः-सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का कहना
आरएस कलसी
- फोटो : Maruti Suzuki
वैगनआर के वीएक्सआई प्लस वेरिएंट को लांच करने के अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस कलसी ने बताया कि,"वैगनआर की अब तक की यात्रा बेहद शानदार रही है। हमने अब तक 19 लाख वैगनआर बेची है। वीएक्सआई प्लस को हमने ग्राहकों के डिमांड को ध्यान में रखते हुए लांच किया है, जिनकी इच्छा थोड़ी ज्यादा सेफ्टी के साथ अधिक आराम और एडवांस सुरक्षा फीचर की थी। हमें पूरा भरोसा है कि यह वेरिएंट वैगनआर के पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगी।"