{"_id":"5892c44a4f1c1b5979e81369","slug":"car-sales-shows-the-positive-shine-of-economy-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों की धमाकेदार बिक्री बता रही है, खत्म हो गया नोटबंदी का असर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गाड़ियों की धमाकेदार बिक्री बता रही है, खत्म हो गया नोटबंदी का असर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
ऑटो इंडस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन महीने से नोटबंदी से बुरी तरह जूझ रही ऑटो इंडस्ट्री में बहार लौटने लगी है। लगभग सभी कार कंपनियों के जनवरी 2017 की बिक्री में सकारात्मक रुख साफ दिखाई दे रहा है। टाटा, टोयोटा, मारुति व निसान जैसी कंपनियों ने जनवरी माह में खूब कारों की बिक्री की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि बीते जनवरी माह में किसने कितनी गाड़ी बेची और कितने फीसदी वृद्वि दर्ज की।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी का बिक्री धमाका
मारुति सुजुकी
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी में जबर्दस्त बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। बलेनो, बेजा और नई गाड़ी इग्निस की बदौलत कार कंपनी ने बड़ा बिक्री धमाका किया है। घरेलू बिक्री की बात करें तो जनवरी 2017 में मारुति सुजुकी ने 133934 गाड़ियों की बिक्री की जो कि जनवरी 2016 में महज 106383 यूनिट ही थी इस तरह से कंपनी की घरेलू बिक्री में 25.9 फीसदी की तेजी आई। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने महज 7223 यूनिट निर्यात किया था जो कि जनवरी 2017 में 44.8 फीसदी बढ़कर 10 हजार 462 यूनिट रहा। इस तरह से घरेलू व निर्यात को मिलाकर कंपनी ने जनवरी 2017 में 144396 गाड़ियों की बिक्री की जो कि पिछले साल के जनवरी 2016 के 113106 के मुकाबले 27.1 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में 21 फीसदी का इजाफा
टोयोटा किर्लोस्कर
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
अपनी नई गाड़ियों न्यू टोयोटा फॉर्चूनर और न्यू इनोवा क्रिस्टा के दम पर एक बार फिर टोयोटा की बिक्री में इजाफा दिखा है। पिछले साल जनवरी की तुलना में इस साल कंपनी ने 21 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। लोगों को टोयोटा की नई प्रस्तुति काफी पसंद आ रही है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स और मार्केटिंग श्री एन राजा, ने कहा कि, "अब नोटबंदी का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और लोग फिर से मुख्य धारा में लौट रहे हैं। मांग में वृद्वि दिखनेलगी है। हम अपने ग्राहकों को उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।"
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इस बार घरेलू बाजार में 10,336 इकाइयों को बेचा है जबकि जनवरी 2017 में इटियॉस श्रृंखला की 916 इकाइयों का निर्यात भी किया है। इस साल के इस माह की तुलना में कंपनी ने पिछले वर्ष घरेलू बाजार में 8,511 इकाइयों को बेचा और जनवरी 2016 में इटियोस श्रृंखला की 745 इकाइयों का निर्यात किया था।

निसान इंडिया की बिक्री में 63 फीसदी का इजाफा
डैटसन रेडी गो
- फोटो : Amit Dwivedi
डैटसन रेडी गो और सनी की बिक्री में लगातार इजाफा होने से जनवरी 2017 में निसान इंडिया पिछले साल जनवरी की तुलना में 63 फीसदी अधिक कारें बेची हैं। जनवरी 2017 में कंपनी ने 4,346 यूनिट की घरेलू बिक्री की जबकि जनवरी 2016 में महज 2,668 गाड़ियां ही बिकी थीं।
निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अरूण मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि, हम बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद नये साल पर सकारात्मक शुरूआत करने में सफल रहे। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। निसान और डैटसन ब्रांड पर ग्राहकों ने विश्वास जताया है। इसका बिक्री का श्रेय डैटसन रेडी गो, निसान माइक्रा और सनी की मांग में हो रही वृद्वि को जाता है।

टाटा टियागो ने टाटा को दिखाई तरक्की की राह
टाटा मोटर्स
- फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो में हो रही लगातार वृद्वि की बदौलत टाटा मोटर्स की जनवरी 2017 में पैसेंजर्स कार बिक्री में 21 फीसदी तक बढ़ी है। जनवरी 2017 में पैसेंजर और कॉमर्शियल वाहनों को मिलाकर टाटा मोटर्स ने 46 हजार 349 गाड़ियों की बिक्री की। हालांकि जनवरी 2016 से तुलना करें तो यह बिक्री लगभग 1 फीसदी कम है। लेकिन इसके बावजूद 12907 यूनिट घरेलू बाजार में बेचकर टाटा मोटर्स ने 21 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज की है। इस बिक्री में सबसे बड़ा योगदान टाटा टियागो के साथ हाल ही में लांच हुइ्र लाइफ स्टाइल यूटीलिटी वेहिकल हेक्सा का भी है। ये दोनों ही कारें भारतीय बाजार में लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं।